लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: सीएम ममता ने कहा, CAA और NRC पर जनता ने अपना मत दे दिया

By भाषा | Updated: December 23, 2019 17:53 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के ताजा चुनाव रुझानों पर जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को विश्वास है कि वह उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन भाजपा से आगे है।जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए पड़ोसी राज्य के ‘‘भाइयों और बहनों’’ को शुभकामनाएं दी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के ताजा चुनाव रुझानों पर जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को विश्वास है कि वह उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

चुनाव रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन भाजपा से आगे है। बनर्जी ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच झारखंड के विधानसभा चुनाव हुए थे।

उन्होंने जेएमएम-कांग्रेस-राजद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए पड़ोसी राज्य के ‘‘भाइयों और बहनों’’ को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘झारखंड में जीत पर हेमंत सोरेन की जेएमएम, राजद और कांग्रेस को बधाई। झारखंड के लोगों ने अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आप पर भरोसा जताया है। झारखंड के सभी भाइयों और बहनों को मेरी शुभकामनाएं। चुनाव सीएए और एनआरसी विरोध के दौरान हुए। यह निर्णय नागरिकों के पक्ष में है।’’ 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019ममता बनर्जीपश्चिम बंगालहेमंत सोरेनशिबू सोरेनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारनागरिकता संशोधन कानूनएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां