लाइव न्यूज़ :

झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन के सहायक पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ छापेमारी,  5.32 करोड़ रुपये नकद बरामद, ईडी ने कहा-आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2022 14:58 IST

ईडी ने साहिबगंज जिले और इसके शहरों बरहेट तथा राजमहल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के परिसरों से 5.32 करोड़ रुपये की नकदी तथा कई स्थानों से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ स्थानों पर तलाशी अब भी चल रही है।धनशोधन का यह मामला राज्य पुलिस की एक प्राथमिकी से सामने आया।झारखंड में अवैध कोयला खदान संचालकों तथा टोल प्लाजा के ठेके देने में शामिल लोगों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है।

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा तथा उनसे संबद्ध लोगों के खिलाफ धनशोधन की जांच के सिलसिले में झारखंड में करीब 18 स्थानों पर छापेमारी की और 5.32 करोड़ रुपये नकद बरामद किए।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ईडी ने शुक्रवार को साहिबगंज जिले और इसके शहरों बरहेट तथा राजमहल में छापेमारी की। यह जांच राज्य में टोल प्लाजा का ठेका देने में कथित अनियमितता से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के परिसरों से 5.32 करोड़ रुपये की नकदी तथा कई स्थानों से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर तलाशी अब भी चल रही है। धनशोधन का यह मामला राज्य पुलिस की एक प्राथमिकी से सामने आया और ईडी झारखंड में अवैध कोयला खदान संचालकों तथा टोल प्लाजा के ठेके देने में शामिल लोगों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है।

संघीय एजेंसी ने मई में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके कारोबारी पति तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन की जांच के तौर पर उनके आवास पर भी छापे मारे थे। ईडी द्वारा आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार किए जाने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। उनके पास झारखंड के खनन सचिव का प्रभार था। एजेंसी ने इस सप्ताह रांची में एक विशेष पीएमएलए अदालत में सिंघल तथा अन्य के खिलाफ आरोपपत्र भी दाखिल किया था। 

टॅग्स :झारखंडप्रवर्तन निदेशालयहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह