झारखंड चुनावः कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल और मनमोहन सिंह करेंगे धुआंधार प्रचार

By रामदीप मिश्रा | Published: November 14, 2019 01:53 PM2019-11-14T13:53:07+5:302019-11-14T13:53:56+5:30

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Jharkhand Polls: Congress party issues a list of 40 star campaigners | झारखंड चुनावः कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया-राहुल और मनमोहन सिंह करेंगे धुआंधार प्रचार

File Photo

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने स्टोर प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।पार्टी के 40 स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार (14 नवंबर) को अपने स्टोर प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के 40 स्टार प्रचारक प्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राहुल गांधी शामिल हैं। कांग्रेस ने यह सूची पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए जारी की है।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। कांग्रेस ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद के साथ चुनावी गठबंधन किया है। 


गठबंधन के नेता झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है। गठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस 31, झामुमो 43 और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर चुकी है। इसके साथ ही पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या 25 हो चुकी है। 

तीसरी सूची में पार्टी ने जिन लोगों को मैदान में उतारा है, उनमें पाकुड़ से आलमगीर आलम, जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से आर सी प्रसाद मेहता, बोकारो से संजय सिंह और धनबाद से मन्नान मलिक शामिल हैं। रविवार को पार्टी ने पांच उम्मीदवारों और एक उम्मीदवार की दो सूची जारी की थी। पार्टी ने अपने राज्य इकाई प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा से मैदान में उतारा है।

Web Title: Jharkhand Polls: Congress party issues a list of 40 star campaigners

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे