झारखंड चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं

By भाषा | Published: November 15, 2019 04:52 AM2019-11-15T04:52:20+5:302019-11-15T04:52:20+5:30

कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

Jharkhand polls 2019: Priyanka's name missing from Congress 40 star campaigner list | झारखंड चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं

झारखंड चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, प्रियंका गांधी का नाम शामिल नहीं

Highlightsझारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा।झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम शामिल हैं।

इस सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आगे के चरणों के चुनाव के लिए वह प्रचार कर सकती हैं।

कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 

Web Title: Jharkhand polls 2019: Priyanka's name missing from Congress 40 star campaigner list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे