लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हथियारबंद नक्सलियों ने 14 साल की लड़की के साथ किया सामूहिक बलात्कार, लंबे अरसे बाद दर्ज हुआ मामला!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2019 15:12 IST

झारखंड के खूंटी जिले में नक्सलियों ने एक 14 साल की नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों ने एक 14 साल की नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. नाबालिग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बाल कल्याण समिति खूंटी की अभिरक्षा में रखा गया था.

रांची, 20 जूनःझारखंड के खूंटी जिले में नक्सलियों ने एक 14 साल की नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. पीड़िता के बयान पर खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि नाबालिग के साथ पिछले साल अक्टूबर में ही दुष्कर्म की घटना हुई थी, लेकिन वारदात के बाद मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण नाबालिग का बयान दर्ज नहीं हो पाया था.

यहां उल्लेखनीय है कि नाबालिग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बाल कल्याण समिति खूंटी की अभिरक्षा में रखा गया था. लगातार इलाज के बाद नाबालिग बयान देने की स्थिति में आई, तब जाकर बाल कल्याण समिति ने ही नाबालिग का बयान लिया. इसके बाद इसकी जानकारी एएचटीयू थाने के साथ-साथ खूंटी डीसी-एसपी और एडीजी स्पेशल ब्रांच और सीआईडी एडीजी को दी गई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने खूंटी बाल कल्याण समिति को दिए बयान में बताया है कि अक्टूबर 2018 को गांव का ही सामुएल पूर्ति उसके घर आया. तब वह घर में अकेली थी, सामुएल के साथ जंगल से आए 12 हथियारबंद नक्सली भी थे. सभी ने उसके साथ जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाया. नाबालिग ने अपने बयान में कहा है कि घटना के बाद से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई थी. सामुएल पूर्ति ने उसके साथ मारपीट की थी, साथ ही डराया धमकाया भी था. 

नाबालिग ने अपने बयान में बताया है कि घटना के बाद किसी तरह भागकर वह खूंटी पहुंची. खूंटी में पुलिस वालों ने उसे बरामद किया. इसके बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिया, लेकिन तबीयत काफी खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

अस्पताल से छूटने के बाद नाबालिग को आशा किरण में रखा गया था. बाल कल्याण समिति ने पीडिता को मुआवजा देने और पुनर्वासित करने की मांग भी खूंटी डीसी और बाल संरक्षण पदाधिकारी से की है. इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है.

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन