लाइव न्यूज़ :

झारखंड मॉब लिचिंगः राहुल गांधी ने कहा- युवक की बर्बरता से पीट पीटकर हत्या किया जाना मानवता पर धब्बा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 26, 2019 07:47 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में युवक की बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या किया जाना मानवता पर धब्बा है. पुलिस की बर्बरता यह है कि उसने इस घायल लड़के को चार दिन तक अपनी हिरासत में रखा. यह हैरान करने वाला है.

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में एक युवक की भीड़ द्वारा कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मानवता पर धब्बा करार देते हुए कहा कि इस पर केंद्र एवं राज्य सरकार के ताकतवर लोगों की खामोशी हैरान करने वाली है.गांधी ने ट्वीट कर कहा, झारखंड में युवक की बर्बरता से पीट-पीटकर हत्या किया जाना मानवता पर धब्बा है. पुलिस की बर्बरता यह है कि उसने इस घायल लड़के को चार दिन तक अपनी हिरासत में रखा. यह हैरान करने वाला है. उन्होंने कहा, हैरान करने वाली बात यह भी है कि भाजपा शासित केंद्र और राज्य सरकार की ताकतवर आवाजें खामोश हैं'.खबरों के मुताबिक, झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के घातकीडीह गांव में पिछले दिनों भीड़ ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की और उससे 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के नारे लगवाए. बाद में इलाज के दौरान अंसारी की मौत हो गई.इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण