लाइव न्यूज़ :

झारखंड मॉब लिंचिंगः ओवैसी के बयान पर मंत्री का पलटवार, कहा- ऐसी घटना को बीजेपी-आरएसस से जोड़ना गलत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 24, 2019 13:28 IST

झारखंड के मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि आजकल ऐसी घटनाओं को आरएसएस, बीजेपी, वीएचपी और बजरंग दल से जोड़ देने का ट्रंड चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार जांच कर रही है लेकिन ऐसी घटनाओं को राजनीतिकरण करना गलत है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि सरकार जांच कर रही है लेकिन ऐसी घटनाओं को राजनीतिकरण करना गलत है। असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला था।

झारखंड में मॉब लिचिंग की घटना पर मंत्री सीपी सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि आजकल ऐसी घटनाओं को आरएसएस, बीजेपी, वीएचपी और बजरंग दल से जोड़ देने का ट्रंड चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार जांच कर रही है लेकिन ऐसी घटनाओं को राजनीतिकरण करना गलत है।

इससे पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख व वरिष्ठ नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला था। उनका कहना है कि इस तरह के मामले रुकने वाले नहीं हैं क्योंकि इन लोगों ने नफरत की भावना बढ़ाई है।

क्या है पूरा मामला?

जमशेदपुर के निकट धतकीडीह में भीड़ की पिटाई का शिकार बने 24 वर्षीय तबरेज अंसारी ने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पत्नी शाइस्ता परवीन का आरोप है कि 17 जून की रात उसका शौहर तबरेज अंसारी  जमशेदपुर से गांव वापस लौट रहे थे, तभी धातकीडीह गांव में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। चोरी का आरोप लगाकर रातभर उन्हें बिजली के पोल से बांध कर रखा। उससे जमकर मारा गया और जय श्री राम व जय हनुमान बोलने के लिए कहा। नहीं बोलने पर बुरी तरह पीटा। सुबह होने पर उन्हें सरायकेला थाने की पुलिस को सौंप दिया।

पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की जगह मेरे शौहर को ही चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। उन्हें अंदरूनी चोटें भी थीं। इससे रविवार को जेल में ही उनका इंतकाल हो गया। तबरेज अंसारी की पिटाई के समय का वीडियो बनाकर वायरल भी किया गया। शाइस्ता परवीन का निकाह कुछ ही महीने पहले मृतक कदमडीहा गांव के तबरेज़ अंसारी से हुआ था।

पुलिस की सफाई

पुलिस ने सफाई देते हुए कहा है कि धतकीडीह गांव के लोगों ने तबरेज अंसारी को चोरी के आरोप में पकड़ा था। हमने उसका इलाज भी करवाया। उधर, शाइस्ता का कहना था है कि तबरेज सिर्फ 24 साल का था। उनका कत्ल किया गया है। 

ओवैसी ने क्या कहा?

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि मॉब लिचिंग की घटना रुकने वाली नहीं हैं क्योंकि बीजेपी और आरएसएस ने मुसलमानों के खिलाफ नफरत की भावना बढ़ाई है। उन्होंने सफलतापूर्वक एक ऐसी मानसिकता बनाई है जहां मुसलमानों को आतंकवादी, देशद्रोही और गौ-हत्या के रूप में देखा जाता है।

टॅग्स :झारखंडमॉब लिंचिंगअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया