लाइव न्यूज़ :

झारखंडः दोनों किडनी हुई फेल, इलाज में जमा पूंजी हुई खत्म तो शख्स ने मांगी इच्छामृत्यु, हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 14:26 IST

बोकारो के रहनेवाले अजय की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं लिहाजा उसने सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजात मांगा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित अजय के चार बच्चे हैंअजय का कहना है कि इलाज के लिए लाखो रुपये की जरूरत हैअजय ने बताया कि सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है मदद के रास्ते बंद हैंं

बोकारोःझारखंड के बोकारों के रहने वाले अजय अपने बीमार शरीर से छुटकारा चाहते हैं। उन्होंने सरकार से इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी है। अजय की दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। इस निराशा से वे अब अपनी जिंदगी समाप्त कर लेना चाहते हैं। हालांकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अजय की स्थिति के बारे में जैसे ही पता चला उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इलाज का तुंरत निर्देश दिया।

अजय की कहानी को बाहर लाने का काम पत्रकार सोहन सिंह ने किया। सोहन ने अजय से बातचीत का अपने ट्वीटर खाते पर वीडियो साझा किया है जिसमें वह अपनी लाचारी को बयां कर रहे हैं। अजय के चार बच्चे हैं। अजय का कहना है कि इलाज के लिए लाखो रुपये की जरूरत है, सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। मदद के रास्ते बंद हैं। ऐसे में मौत ही उसे दर्द से निजात दिला सकती है।

पत्रकार सोहन ने वीडियो पोस्ट करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को टैग किया। उन्होंने लिखा- झारखंड के बोकारो के रहने वाले अजय का दोनो किडनी फेल है। इलाज में खर्चे को देखकर सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है।अजय का कहना है की इलाज के लिए लाखो रुपये की जरूरत है, सारी जमा पूंजी खर्च हो चुकी है। मदद के रास्ते बंद हैं। ऐसे में मौत ही उसे दर्द से निजात दे सकती है।

सोहन ने एक तस्वीर भी साझा की। इसके साथ उन्होंने बताया कि अजय बहुत ही गरीब है। इतना पैसा नहीं है कि वह किडनी ट्रांसप्लांट करा पाए। पत्नी ने कहा की झारखंड सरकार हमारी मदद कर दे तो किडनी ट्रांसप्लांट हो जाएगा। पत्नी ने कहा की झारखंड सरकार का हमारा पूरा परिवार जिंदगी भर एहसानमंद रहेगा। 

हेमंत सोरेन ने बोकारो के डीसी और स्वास्थ्य मंत्री को पीड़ित के इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बोकारो डीसी और स्वास्थ्य मंत्री से कहा,  कृपया उक्त मामले की जांच कर अजय जी को असाध्य रोग उपचार योजना के तहत हर संभव मदद प्रदान करते हुए सूचित करें। साथ ही परिवार और बच्चों को भी जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करें।

टॅग्स :झारखंडबोकारोहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है