झारखंड के सरायकेला में IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल, माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम

By विनीत कुमार | Published: May 28, 2019 07:37 AM2019-05-28T07:37:23+5:302019-05-28T07:37:23+5:30

यह घटना तब हुई जब  209 कोबरा और झारखंड पुलिस का संयुक्त दल एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए निकला था।

jharkhand IED explosion in Kuchai area of Saraikella at leats 11 security personnel injured | झारखंड के सरायकेला में IED ब्लास्ट, 11 जवान घायल, माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम

झारखंड में ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsझारखंड के सरायकेला में IED ब्लास्ट, कम से कम 11 जवान घायलमंगलवार सुबह करीब 5 बजे हुई घटना, माओवादियों ने दिया घटना को अंजाम

झारखंड के सरायकेला में मंगलवार सुबह हुए एक ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गये हैं। यह घटना सरायकेल के कुचाई इलाके में सुबह 4.53 बजे हुई। घायल होने वाले जवान 209 कोबरा और झारखंड पुलिस के हैं। यह घटना तब हुई जब  209 कोबरा और झारखंड पुलिस का संयुक्त दल एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए निकला था। मिली जानकारी के अनुसार घायल होने वाले जवानों में CoBRA के आठ और झारखंड पुलिस के तीन जवान शामिल हैं।

माना जा रहा है कि यह धमाका माओवादियों की ओर से कराया गया है। बता दें कि CoBRA (कमांडो बलालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) सीआरपीएफ का एक विशिष्ट दस्ता है। फिलहाल इलाके को घेर लिया गया है और घायलों को हटाया गया है। सभी घायल जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिये रांची ले जा गया है। 


Web Title: jharkhand IED explosion in Kuchai area of Saraikella at leats 11 security personnel injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे