झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Published: August 22, 2021 08:04 PM2021-08-22T20:04:37+5:302021-08-22T20:04:37+5:30

Jharkhand Governor and Chief Minister wish everyone a Happy Rakshabandhan | झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

झारखंड के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल रमेश बैस ने अपने ट्वीट संदेश में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते एवं अटूट बंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास लाए, सभी भाइयों और बहनों के जीवन में सदा स्नेह बना रहे तथा वे अपने कर्तव्यों का पालन करते रहें। मुख्यमंत्री सोरेन ने भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ईश्वर से सभी के स्वस्थ, सकुशल और सुखी रहने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand Governor and Chief Minister wish everyone a Happy Rakshabandhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे