लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: चौथे और पांचवें चरण में बीजेपी का आलाकमान करेगा ताबड़तोड़ रैलियां

By भाषा | Updated: December 13, 2019 05:32 IST

झारखंड विधानसभा चुनावः नितिन गडकरी 13 दिसम्बर को राजोंनहाट मैदान पत्थरगामा प्रखंड में और राजमहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तीन रैलियां होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण में भाजपा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। जपा के प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे और पांचवें चरण में भाजपा के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। भाजपा के प्रवक्ता शिवपूजन पाठक ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

उसी दिन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा की भी जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 13 दिसंबर को राज्य में चौथे ओर पांचवें चरण के चुनाव में प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता मनोज तिवारी यहां आयेंगे।

पाठक ने बताया कि नितिन गडकरी 13 दिसम्बर को राजोंनहाट मैदान पत्थरगामा प्रखंड में और राजमहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तीन रैलियां होंगी।

भाजपा ने चौथे और पांचवें चरण के चुनावों के लिए प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम पहले ही जारी कर रखा है। कार्यक्रम के अनुसार वह 15 दिसंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माने जाने वाले दुमका में और 17 दिसंबर को साहिबगंज की बरहेट विधानसभा सीट पर चुनावी सभा करेंगे। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतCM Hemant Soren: गृह विभाग खुद देखेंगे सीएम सोरेन?, नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण किशोर होंगे नए वित्त मंत्री, देखें लिस्ट

भारतHemant Soren Cabinet Expansion 2024: सोरेन कैबिनेट में 6 नए चेहरों को मौका?, 11 मंत्रियों को जगह, मंत्रिमंडल में 2 महिला मंत्री, देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह