Jharkhand Election Results: हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे, बरहेट से आगे, रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 10:17 AM2019-12-23T10:17:19+5:302019-12-23T10:18:21+5:30

बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार विधानसभा सीट पर और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं।

Jharkhand Election Results: Hemant Soren is behind Dumka seat, ahead of Barhet, Congress alliance ahead in trends | Jharkhand Election Results: हेमंत सोरेन दुमका सीट से पीछे, बरहेट से आगे, रुझानों में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब

हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

Highlights अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 31 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 36 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी।

झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन दुमका में भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से तीन हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं बरहेट सीट पर सोरेन बीजेपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। सिल्ली विधानसभा सीट पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी झामुमो उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं। इस बीच भाजपा के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नेता जेपी माथुर ने आजसू से सरकार गठन के लिए संपर्क साधा है।

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए मतगणना जारी है। अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 31 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 36 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है।

बीजेपी29
कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी41
आजसू02
झारखंड विकास मोर्चा04
अन्य05

मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर, हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट पर, बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार विधानसभा सीट पर और प्रतिष्ठित मानी जाने वाली रांची विधानसभा सीट पर भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं।

Web Title: Jharkhand Election Results: Hemant Soren is behind Dumka seat, ahead of Barhet, Congress alliance ahead in trends

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे