लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election Results 2024: झारखंड में हेमंत सोरेन की जोरदार वापसी, जेएमएम ने जीतीं 34 सीटें, भाजपा 21 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर

By संदीप दाहिमा | Updated: November 23, 2024 19:28 IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: 81 सीट पर मतगणना जारी, क्या सोरेन करेंगे वापसी या बीजेपी मारेगी बाजी, जानें अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीट हैं और 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ। मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की कुल संख्या 11.84 लाख है।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Election Results 2024 LIVE Updates: झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेटVidhan Sabha Chunav Results 2024: झारखंड चुनाव के नतीजे 2024 लाइव

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: 81 सीट पर मतगणना जारी, क्या सोरेन करेंगे वापसी या बीजेपी मारेगी बाजी, जानें अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीट हैं और 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ। मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। झारखंड में मतदाताओं की कुल संख्या 2.6 करोड़ है। इनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। पहली बार मतदान के पात्र युवाओं की कुल संख्या 11.84 लाख है। कुल 29,562 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई। विधानसभा की 81 सीट हैं। इनमें 44 सामान्य हैं व 28 अनुसूचित जनजाति और नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। झारखंड में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधनों के बीच है। यहां भाजपा का ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाईटेड) के साथ गठबंधन है। इस बार तीनों दल साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। झामुमो नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दल शामिल हैं। हेमंत सोरेन इस गठबंधन की अगुवाई कर रहे हैं और वह मुख्यमंत्री हैं। झारखंड में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद के गठबंधन ने राज्य की 81 में से 47 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में भाजपा 25 सीट पर सिमट गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव हार गए थे। पिछले पांच सालों में झारखंड में कोई बहुत बड़ा राजनीतिक उलटफेर तो नहीं हुआ।

23 Nov, 24 01:45 PM

असम की बेहाली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के दिगंत घाटोवाल ने कांग्रेस के जयंत बोरा को 9,051 मतों से हराया

23 Nov, 24 01:20 PM

23 Nov, 24 01:20 PM

23 Nov, 24 01:20 PM

23 Nov, 24 12:55 PM

पंजाब में चब्बेवाल विधानसभा सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की

23 Nov, 24 12:29 PM

23 Nov, 24 12:29 PM

23 Nov, 24 11:44 AM

23 Nov, 24 10:58 AM

23 Nov, 24 10:57 AM

23 Nov, 24 10:57 AM

23 Nov, 24 10:57 AM

23 Nov, 24 10:56 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन दूसरे दौर की मतगणना के बाद गांडेय सीट पर भाजपा की मुनिया देवी से 3,910 मतों से पीछे

23 Nov, 24 10:56 AM

लोग भी सोच रहे होंगे कि इस जनादेश को कैसे स्वीकार किया जाए: शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने महायुति की जीत के संकेत देने वाले चुनावी रुझानों पर कहा

23 Nov, 24 10:18 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 39 सीट और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 38 सीट पर आगे है। टीवी चैनलों की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।

बहरहाल, निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह नौ बजकर 26 मिनट तक ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलाइंस) चार सीट पर और भाजपा तथा एक निर्दलीय एक सीट पर आगे थे।

विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।

23 Nov, 24 10:17 AM

23 Nov, 24 10:17 AM

छत्तीसगढ़ की रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी के सुनील कुमार सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 785 मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

23 Nov, 24 10:17 AM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार पहले दौर की मतगणना के अंत में बारामती विधानसभा सीट पर 3,759 वोट से आगे

23 Nov, 24 09:25 AM

राहुल गांधी की बहन प्रियंका को भारी बढ़त...

https://www.lokmatnews.in/india/wayanad-lok-sabha-by-election-live-updates-congress-priyanka-gandhi-ahead-25536-satyan-mokeri-and-navya-haridas-behind-b507/

23 Nov, 24 09:24 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की गिनती शनिवार को डाक मतपत्रों के साथ शुरू हुई और शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 25 सीट पर जबकि झामुमो 10 सीट पर आगे है। यह जानकारी टीवी चैनलों ने अपनी रिपोर्ट में दी।

निर्वाचन आयोग ने फिलहाल अपनी वेबसाइट पर इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 43 सीट पर और दूसरे चरण में 38 सीट पर मतदान हुआ हुआ था।

23 Nov, 24 09:01 AM

23 Nov, 24 09:01 AM

23 Nov, 24 08:44 AM

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य के मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) एवं मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन सभी नौ सीट पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। उपचुनाव के दौरान नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। सीसामऊ में सबसे कम 20 और कुंदरकी, करहल, फूलपुर और मझवां में सबसे अधिक 32 दौर में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

23 Nov, 24 08:43 AM

बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

23 Nov, 24 08:42 AM

कर्नाटक में तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

23 Nov, 24 08:42 AM

झारखंड में 81 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू: अधिकारी

23 Nov, 24 08:41 AM

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार रात निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की मांग की। झामुमो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अन्य राज्यों के इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को यहां तैनात किए जाने का आरोप लगाया है।

झामुमो ने मतगणना केंद्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शनिवार को राज्य में 24 केंद्रों पर होगी। झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में दावा किया, ‘‘हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भाजपा ने मतगणना केंद्रों के बाहर अन्य राज्यों से बुलाये गए इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को तैनात किया है। यह एक गंभीर मामला है।’’

23 Nov, 24 08:41 AM

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना प्रारंभ

23 Nov, 24 07:14 AM

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

23 Nov, 24 07:13 AM

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव

23 Nov, 24 07:13 AM

झारखंड और उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव 2024झारखंडमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024चुनाव आयोगBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए