लाइव न्यूज़ :

झारखंड में डॉक्टर ने महिला को पेट दर्द की दवा के बदले दी कंडोम के इस्तेमाल करने की सलाह, विधानसभा में बरपा हंगामा  

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2019 15:43 IST

झारखंड विधानसभाः सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बहरागोडा से झामुमो के विधायक कुणाल सारंगी ने सदन में एक डॉक्टर की गंभीर लापरवाही का एक मामला उठाया. उन्होंने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में तैनात डॉक्टर अशरफ बदर की कारगुजारी को उन्होंने सदन में रखा. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में एक अजीबो-गरीब मामले को लेकर हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही के शुक्रवार को पांचवें दिन भी विभिन्न मुद्दों और मांगों पर हंगामा हुआ. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एक बार फिर विपक्ष के आरोपों पर बिफर पड़े. उन्होंने विपक्ष को सबूत के साथ उचित फोरम पर शिकायत करने की सलाह दी.

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में एक अजीबो-गरीब मामले को लेकर हंगामा हुआ. सदन की कार्यवाही के शुक्रवार को पांचवें दिन भी विभिन्न मुद्दों और मांगों पर हंगामा हुआ. मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. सरकार के अलग-अलग विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह एक बार फिर विपक्ष के आरोपों पर बिफर पड़े. उन्होंने विपक्ष को सबूत के साथ उचित फोरम पर शिकायत करने की सलाह दी.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बहरागोडा से झामुमो के विधायक कुणाल सारंगी ने सदन में एक डॉक्टर की गंभीर लापरवाही का एक मामला उठाया. उन्होंने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में तैनात डॉक्टर अशरफ बदर की कारगुजारी को उन्होंने सदन में रखा. 

डॉक्टर अशरफ के पास जब एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची तो डॉक्टर अशरफ ने दवा की पर्ची यानी प्रिसक्रिप्शन पर कंडोम के उपयोग करने की चिकित्सीय सलाह लिख दी. विधायक कुणाल ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री रघुवर दास और स्वास्थ्य मंत्री से भी की है. उन्होंने ऐसे लापरवाह डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की है. महिला अस्पताल की चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी है. 

महिला का कहना है कि वह पेट दर्द से परेशान थी और 23 जुलाई को डॉक्टर अशरफ बदर के पास पहुंची. उसने डॉक्टर से पेट में गैस होने जाने की वजह से दर्द होने की शिकायत की. इसके बाद डॉक्टर ने पर्ची लिख दी. जब वह दवा लेने दुकान पर पहुंची तो उसे पता चला कि उसमें कंडोम लिखा हुआ है. घटना के बाद उस महिला कर्मचारी ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की है. 

इस मामले को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों में आक्रोश है. विधानसभा में इस मामले के उठने के बाद इसे और तूल पकड़ने की आशंका है. वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के सर्जन डॉक्टर अशरफ बदर ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. हो सकता है कि महिला का बेटा व बहू आई होगी और मैंने उनके लिए पर्ची पर कंडोम लिख दिया होगा.

टॅग्स :झारखंडकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील