लाइव न्यूज़ :

झारखंड : कांग्रेस ने मीडिया में पार्टी विरोधी बयान देने को लेकर अपने नेताओं को चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 12, 2022 18:44 IST

पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता बार-बार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड कांग्रेस ने सोमवार को अपने नेताओं को चेतावनी दीपार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईपार्टी की ओर से कहा गया- संगठन में इस तरह की अनुशासनहीनता को पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी

धनबाद:झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने सोमवार को अपने नेताओं को चेतावनी दी कि यदि वे पार्टी के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करते पाए गये, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

पार्टी की अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता बार-बार पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी और शीर्ष नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान देना पार्टी के संविधान का उल्लंघन है। संगठन में इस तरह की अनुशासनहीनता को पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी--चाहे वे सामान्य कार्यकर्ता हों या वरिष्ठ नेता।’’ 

सिंह ने कहा कि यदि पार्टी के किसी सदस्य को कोई शिकायत है तो वह उसे उपयुक्त मंच पर रख सकते हैं और उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अनुशासन समिति जल्द ही जिला समितियों को इस विषय पर नोटिस भेजेगी।’

उल्लेखनीय है कि राज्य में पार्टी के नेताओं का एक वर्ग हालिया संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर खुल कर नाराजगी प्रकट कर रहा है, जिसके बाद यह चेतावनी दी गई है। कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। 

टॅग्स :कांग्रेसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है