झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन पत्नी से लेंगे तलाक, अदालत में लगाई अर्जी, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Published: March 11, 2022 06:55 PM2022-03-11T18:55:24+5:302022-03-11T18:57:11+5:30

उन्होंने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में दिए गए शपथ पत्र में अपनी पत्नी हेमलता सोरेन पर क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

jharkhand Cm younger brother basant soren divorce wife hemlata soren know reason | झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन पत्नी से लेंगे तलाक, अदालत में लगाई अर्जी, जानें पूरा मामला

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन पत्नी से लेंगे तलाक, अदालत में लगाई अर्जी, जानें पूरा मामला

Highlightsबसंत सोरेन ने अदालत में शपथ पत्र देकर पत्नी पर लगाए गंभीर आरोपमामले में 14 मार्च को परिवार न्यायालय में होगी बहस

रांची:  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार में सबकुछ ठीकठाक नही चल रहा है। उनके छोटे भाई और दुमका विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायक बसंत सोरेन का अपनी पत्नी हेमलता सोरेन से चल रहा विवाद अब तलाक तक की नौबत तक पहुंच गया है। बसंत सोरेन अब अपनी पत्नी हेमलता सोरेन से तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने रांची के परिवार न्यायालय में तलाक की अर्जी भी दाखिल कर दी है। 

क्या है तलाक की वजह?

बताया जाता है कि परिवार न्यायालय में बसंत सोरेन के द्वारा दाखिल किए गए तालक अर्जी में पत्नी हेमलता सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। उन्होंने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में दिए गए शपथ पत्र में अपनी पत्नी हेमलता सोरेन पर क्रूर व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस कारण दोनों का एक साथ रहना अब संभव नहीं है। उन्होंने इस पर गंभीरता से विचार करते हुए अदालत से तलाक की अर्जी स्वीकार करने की अपील की है, इसलिए वह पत्नी से तलाक लेना चाहते हैं।

मामले में 14 मार्च को परिवार न्यायालय में होगी बहस

इस मामले में 14 मार्च को परिवार न्यायालय बहस होगी। बसंत सोरेन द्वारा शपथ पत्र दाखिल करने के बाद अदालत ने मूल वाद संख्या 175 /2022 के तहत यह मामला दर्ज कर लिया है। बसंत सोरेन अदालत के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। इस पर अदालत में पहले बहस होगी। इसके बाद अदालत तलाक की अर्जी को स्वीकार करेगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी इस समय झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चला रही है। बसंत सोरेन वर्ष 2020 में विधायक चुने गए थे। वह दिशोम गुरु और झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाले शिबू सोरेन के पुत्र हैं।

Web Title: jharkhand Cm younger brother basant soren divorce wife hemlata soren know reason

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे