झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी दुमका विधानसभा सीट, सबसे पहले ली शपथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 6, 2020 01:21 PM2020-01-06T13:21:33+5:302020-01-06T13:21:33+5:30

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ी। बरहेट सीट से सदस्य के तौर पर शपथ ली। कुल 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 78 सदस्यों ने शपथ ली। सिर्फ एक विधायक अनुपस्थित थे। तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली। 

Jharkhand: CM Hemant Soren leaves Dumka assembly seat, first sworn in | झारखंडः सीएम हेमंत सोरेन ने छोड़ी दुमका विधानसभा सीट, सबसे पहले ली शपथ

पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) स्टीफन मरांडी सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

Highlights31 दिसंबर को नवनिर्वाचित पंचम झारखंड विधानसभा का मरांडी को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था।मंगलवार को नये अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

झारखंड की नवनिर्वाचित पंचम विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र सोमवार से प्रारंभ होगा और पहले दिन अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) स्टीफन मरांडी सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा सदस्य के तौर पर सबसे पहले शपथ ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ी। बरहेट सीट से सदस्य के तौर पर शपथ ली। कुल 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 78 सदस्यों ने शपथ ली। सिर्फ एक विधायक अनुपस्थित थे। तीन विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली। 

31 दिसंबर को नवनिर्वाचित पंचम झारखंड विधानसभा का मरांडी को अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में पद की शपथ दिलायी थी। विधानसभा सत्र के प्रथम दिन मरांडी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ ग्रहण दिलाई। मंगलवार को नये अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा।

इसके लिए सोमवार दोपहर बारह बजे नामांकन पत्र दाखिल किये जाएंगे। राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 29 दिसंबर को विधानसभा के प्रथम सत्र के बारे में निर्णय लिया गया था।

झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 8 (1) के अधीन नये अध्यक्ष का निर्वाचन मंगलवार को किया जायेगा। इसके बाद भारत के संविधान के अनुच्छेद 176 (1) के अधीन 11.30 बजे पूर्वाह्न में झारखंड विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा।

इसी दिन वित्त वर्ष 2019-2020 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी। प्रथम सत्र के अंतिम दिन यानी बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा एवं मतदान कराया जायेगा। वित्त वर्ष 2019-2020 की द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी बुधवार को पारित की जाएगी। 

Web Title: Jharkhand: CM Hemant Soren leaves Dumka assembly seat, first sworn in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे