झारखंड: BJP सांसद निशिकांत दूबे का पूर्व CM रघुवर दास पर हमला, कहा-" उन्हीं की अनदेखी से हुआ है बासुकीनाथ करंट हादसा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 4, 2020 09:25 AM2020-01-04T09:25:30+5:302020-01-04T09:47:32+5:30

गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने पूर्व CM रघुवर दास पर जोरदार हमला कर दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम पर देवघर व बासुकीनाथ की अनदेखी का आरोप लगाया है। निशिकांत ने कहा कि पिछले दिनों हुए करंट हादसा में एक पंडा की मौत हो गयी थी। इस मौत के लिए प्रदेश के पूर्व सीएम जिम्मेदार हैं। 

Jharkhand: BJP MP Nishikant Dubey attacked former CM Raghuvar Das, said- "His ignorance has led to Basukinath current accident" | झारखंड: BJP सांसद निशिकांत दूबे का पूर्व CM रघुवर दास पर हमला, कहा-" उन्हीं की अनदेखी से हुआ है बासुकीनाथ करंट हादसा"

झारखंड: BJP सांसद निशिकांत दूबे का पूर्व CM रघुवर दास पर हमला, कहा-" उन्हीं की अनदेखी से हुआ है बासुकीनाथ करंट हादसा"

Highlightsउन्होंने कहा कि साल में एक बार श्राइन बोर्ड की बैठक होती भी है, तो केवल खानापूर्ति की जाती है।  देवघर-बासुकिनाथ श्राइन बोर्ड बना हुआ है जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई है। भाजपा के चुनाव हारने की सबसे बड़ी वजह खुद वहां के पूर्व सीएम रघुवर दास को माना जा रहा है। सत्ता से बाहर होने के बाद अब रघुवर दास पर अपने पार्टी के नेता भी हमलावर हो गए हैं।

गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने पूर्व CM रघुवर दास पर जोरदार हमला कर दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम पर देवघर व बासुकीनाथ की अनदेखी का आरोप लगाया है। निशिकांत ने कहा कि पिछले दिनों हुए करंट हादसा में एक पंडा की मौत हो गयी थी। इस मौत के लिए प्रदेश के पूर्व सीएम जिम्मेदार हैं।  

इसके अलावा, श्री दूबे ने कहा कि देवघर-बासुकीनाथ श्राइन बोर्ड बना हुआ है। इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं। ऐसे में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह इस चीज का ध्यान रखें। 

खबर के मुताबिक, दूबे ने माना कि पिछले तीन साल से दोनों धार्मिक स्थलों पर आधारभूत संरचना पर काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार श्राइन बोर्ड की बैठक होती भी है, तो केवल खानापूर्ति की जाती है।  

English summary :
Jharkhand: BJP MP Nishikant Dubey attacked former CM Raghuvar Das, said- "His ignorance has led to Basukinath current accident"


Web Title: Jharkhand: BJP MP Nishikant Dubey attacked former CM Raghuvar Das, said- "His ignorance has led to Basukinath current accident"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे