झारखंड में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 20 दिसंबर को होगा मतदान

By भाषा | Published: December 19, 2019 07:02 AM2019-12-19T07:02:04+5:302019-12-19T07:02:04+5:30

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए छह जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 40,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Jharkhand Assembly Election 2019 Election campaign for final phase voting in Jharkhand ends, voting to be held on December 20 | झारखंड में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 20 दिसंबर को होगा मतदान

झारखंड में अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, 20 दिसंबर को होगा मतदान

झारखंड में 20 दिसंबर को 16 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे पांचवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार बुधवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार को वोट डाले जाने के बाद सभी सीटों पर मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए छह जिलों में फैले इन विधानसभा क्षेत्रों में 40,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बोरियो, बरहेट, लिटीपारा, महेशपुर और शिकारीपारा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे समाप्त होगा, जबकि शेष अन्य सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा।

मतदान के अंतिम चरण में राज्य के दो मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की चुनावी किस्मत तय होगी। सोरेन दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में भाजपा उम्मीदवार और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री लुइस मरांडी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं जबकि बरहेट में भगवा पार्टी के साइमन मल्टो से उनका मुख्य मुकाबला होने की संभावना है।

राज्य के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता रणधीर सिंह, सारठ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं झामुमो के मौजूदा विधायक स्टीफन मरांडी महेशपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। संथाल परगना क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनाव प्रचार किया।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शत्रुघ्न सिन्हा सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कांग्रेस-झामुमो-राजद उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। राज्य विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 65 पर चुनाव चार चरणों में संपन्न हो गया है, जो 30 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच हुए। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। भाषा सुभाष दिलीप दिलीप

Web Title: Jharkhand Assembly Election 2019 Election campaign for final phase voting in Jharkhand ends, voting to be held on December 20

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे