JEE Main result 2021: सेशन-4 के नतीजे घोषित, 44 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

By विनीत कुमार | Published: September 15, 2021 07:51 AM2021-09-15T07:51:52+5:302021-09-15T07:59:50+5:30

JEE Main result 2021: इस बार 44 जेईई मेन्स 2021 टॉपर्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें से 18 ने रैंक 1 (AIR) प्राप्त किया है।

JEE Main result 2021 for Session 4 declared steps how to check JEE result | JEE Main result 2021: सेशन-4 के नतीजे घोषित, 44 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

JEE Main result 2021: सेशन-4 के नतीजे घोषित

Highlightsनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार देर रात घोषित किए जेईई मेन-2021 के सेशन-4 के रिजल्टइस बार 44 जेईई मेन्स 2021 टॉपर्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं।जेईई मेंस सेशन-4 के लिए इस बार 7.09 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

JEE Main result 2021: जेईई मेन-2021 के सेशन-4 के परिणाम घोषि्त कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर रात नतीजों की घोषणा की। नतीजों के लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे। 

शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस बार 44 जेईई मेन्स 2021 टॉपर्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें से 18 ने रैंक 1 (AIR) प्राप्त किया है। जेईई मेंस सेशन-4 के लिए इस बार 7.09 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह पहली बार था जेईई मेन की परीक्षा चार बार आयोजित कराई गई थी।

जेईई मेन सेशन 4 की फाइनल आंसर की पहले ही आधिकारिक जेईई वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी। जेईई मेन 2021 के सेशन 3 और 4 की परीक्षाएं कोविड -19 महामारी के कारण देर से हुई थीं। जेईई मेन्स 2021 सत्र 4 आखिरकार 26, 27, 31 अगस्त और 1 और 2 सितंबर को आयोजित किया गया था।

JEE Mains 2021 result: कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

जेईई मेन 2021 का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें, इस बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मांगी हुई डिटेल दर्ज करें।
- इसमें आपको सेशन, आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करानी होगी।
- इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रिन पर मौजूद होगा। यही डाउनलोड का ऑप्शन मौजूद होगा। इसे डाउनलोड करें।

बता दें कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में 9 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किया था जबकि जेईई मेन के मार्च सत्र में 13 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल अंक मिले थे। सेशन 3 या अगस्त सेशलन में 17 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे।

इस बीच जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से शुरू हो रहा है और जेईई मेन 2021 को पास करने वाले शीर्ष 2.5 लाख छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

Web Title: JEE Main result 2021 for Session 4 declared steps how to check JEE result

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे