जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया व्यापारी, कहा-उन्हें बिहार के बारे में जानकारी नहीं

By एस पी सिन्हा | Published: September 11, 2022 06:50 PM2022-09-11T18:50:52+5:302022-09-11T18:50:52+5:30

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को प्रशांत किशोर पर को व्यापारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कोई राजनीतिज्ञ नहीं है बल्कि वह एक व्यापारी हैं। वे अलग अलग लोगों की टीम को जोड़कर अपना व्यापार चमकाते हैं।

JDU national president Lalan Singh tells Prashant Kishor a businessman, says he does not know about Bihar | जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया व्यापारी, कहा-उन्हें बिहार के बारे में जानकारी नहीं

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया व्यापारी, कहा-उन्हें बिहार के बारे में जानकारी नहीं

Highlightsउन्होंने कहा- प्रशांत किशोर कोई राजनीतिज्ञ नहीं है बल्कि वह एक व्यापारी हैंललन सिंह का दावा- प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम कर रहे हैंजेडीयू अध्यक्ष ने कहा- प्रशांत किशोर को तो बिहार की पूरी जानकारी भी नहीं हैं

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। वे राज्य के हर जिले में घूम-घूमकर सरकार की नाकामियों की जानकारी लोगों को दे रहे हैं। इधर, प्रशांत किशोर के हमलों से जदयू तिलमिला गई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज प्रशांत किशोर पर को व्यापारी बताया। 

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कोई राजनीतिज्ञ नहीं है बल्कि वह एक व्यापारी हैं। वे अलग अलग लोगों की टीम को जोड़कर अपना व्यापार चमकाते हैं। ललन सिंह ने दावा किया कि प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इससे बेहतर होगा कि वे खुलकर भाजपा के लिए काम करें। ललन सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर को तो बिहार की पूरी जानकारी भी नहीं हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने बिहार को नहीं देखा है। बिहार में क्या था प्रशांत किशोर नहीं जानते। वर्ष 2005 से 2022 तक में नीतीश कुमार ने बिहार में क्या क्या काम किया है, उसे प्रशांत किशोर देखें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बिहार में सत्ता संभालने के पूर्व क्या स्थिति थी? बिहार में शिक्षा का क्या हाल था? बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है।  बिहार के स्कूलों में बिल्डिंग नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पर कोई भी टिप्पणी करना बेकार है। उन्होंने कहा कि जिसको किसी चीज से मतलब नहीं है और सिर्फ अपनी ब्रांडिंग करनी है तो वे करते रहें जो करना है, उन्हें कौन रोक रहा है। प्रशांत किशोर आजकल किसका काम कर रहे हैं, सभी को पता है। एक तरफ तो प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगते हैं और दूसरी तरफ अपनी ब्रांडिंग करने के लिए प्रेस को बताते हैं कि मुख्यमंत्री उनसे मिलना चाहते हैं। 

दरअसल, नीतीश कुमार के पहले बिहार में लालू –राबड़ी का 15 साल शासन रहा। ऐसे में प्रशांत किशोर को घेरने के क्रम में ललन सिंह ने लालू-राबड़ी राज में बिहार में बदहाल व्यवस्था को फिर से गिनवा दिया। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने पिछले दिनों दिल्ली में प्रशांत किशोर को लेकर कहा था कि उसे राजनीति का ए-बी-सी-डी नहीं मालूम। उसे राजनीति में लेकर कौन आया? 

वहीं प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज यात्रा के दौरान नीतीश सरकार पर हमलावर होते हुए कहा था कि क्या आज भी बिहार में 8 करोड़ लोगों की रोज की आमदनी मात्र 100 रुपए से भी कम है, इससे नीतीश कुमार कैसे झुठला सकते हैं? प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को कुर्सी चिपकु तक बता दिया है।

Web Title: JDU national president Lalan Singh tells Prashant Kishor a businessman, says he does not know about Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे