लाइव न्यूज़ :

ब्रज में परंपरागत रूप से मनायी जाएगी जन्माष्टमी, भक्तों के लिए ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था

By भाषा | Updated: August 11, 2020 16:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देब्रज में हर साल की तरह इस बात भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगाज्यादातर मंदिरों ने भक्तों के लिए ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है।

मथुरा: ब्रज में हर साल की तरह इस बात भी श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्यादातर मंदिरों ने भक्तों के लिए ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित ठाकुर द्वारिकाधीश और वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी सहित कमोबेश सभी मंदिरों में बुधवार, 12 अगस्त की मध्य रात्रि में कन्हैया का महाभिषेक किया जाएगा। परंतु, वृन्दावन के तीन मंदिर ऐसे भी हैं जहां अभिषेक दिन में ही होगा।

मान्यता है कि रात में नींद से जगाकर उनके बेटे का अभिषेक किया जाना माता यशोदा को पसंद नहीं है। इसी मान्यता के तहत वृन्दावन के श्री राधादामोदर, श्री राधारमण और श्री राधारमण के विग्रह वाले मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी परम्परागत रूप से दिन में मनाई जाती है। दिन में ही ठाकुर जी का अभिषेक और आरती होती है।

श्री राधादामोदर मंदिर के सचिव पूर्णचंद्र गोस्वामी ने बताया, ‘‘एक समय में सप्त देवालयों की सेवा की जिम्मेदारी श्री जीव गोस्वामी करते थे। मंदिर अधिक होने पर ठाकुरजी की सेवा में वक्त लगता था। इसलिए उन्होंने श्री राधादामोदर, श्री राधारमण और श्री राधागोकुलानन्द मंदिर में जन्माष्टमी की सेवा दिन में और बाकी की सेवा रात में करना शुरू कर दिया। उनके द्वारा शुरू की गई परम्परा वर्तमान में भी कायम है।’’

श्रीराधारमण मंदिर के सेवायत सुमित गोस्वामी ने बताया, ‘‘‘श्री राधारमण मंदिर में सूर्योदय के अनुसार तिथि मानी जाती है। इस साल जन्माष्टमी 12 अगस्त को सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक मनाई जाएगी।’’ कोविड-19 के कारण इस साल जन्माष्टमी पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के साथ वृन्दावन के श्री राधारमण, श्री राधादामोदर, श्री राधावल्लभ मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान को यू-ट्यूब और फेसबुक के माध्यम से ऑनलाइन दिखाया जाएगा। 

टॅग्स :जन्माष्टमी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठKrishna Janmashtami 2025: आज बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना जन्माष्टमी की पूजा मानी जाएगी अधूरी

पूजा पाठKrishna Janmashtami 2025: क्यों लड्डू गोपाल का खीरे में से कराया जाता जन्म? जन्माष्टमी की रात क्यों निभाई जाती है ये परंपरा, जानें यहां

भारतDelhi Traffic Advisory: जन्माष्टमी पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इस्कॉन मंदिर मार्ग पर पाबंदी; रूट डायवर्जन लागू

पूजा पाठJanmashtami 2025: आज सुने भगवान कृष्ण के ये भजन और गाने, भक्ति में डूब जाएंगे आप

पूजा पाठJanmashtami 2025: क्या आप जानते हैं भगवान कृष्ण की असली आयु? पढ़ें लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं