Jamshedpur East Trend: टीवी डिबेट में संबित पात्रा को टक्कर देने वाले कांग्रेस गौरव वल्लभ का बैलेट बॉक्स में बुरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 10:31 AM2019-12-23T10:31:46+5:302019-12-23T10:31:46+5:30

यहां चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं। अब देखना है कि बाजी कौन मारेगा। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ काफी पीछे चल रहे हैं। अभी तक उन्हें महज 435 वोट मिले है। वह चौथे स्थान पर चल रहे हैं। एक समय लग रहा था वह सीएम को कड़ी टक्कर देंगे।

Jamshedpur East Trend: Congress Gaurav Vallabh, who pitted Sambit Patra in TV Debate, has a bad condition in the ballot box | Jamshedpur East Trend: टीवी डिबेट में संबित पात्रा को टक्कर देने वाले कांग्रेस गौरव वल्लभ का बैलेट बॉक्स में बुरा हाल

पीछे चल रहे हैं कांग्रेस प्रवक्ता।

Highlightsइस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं।झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

जेएमएम, कांग्रेस और राजद ने जमशेदपुर-पूर्व से राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को प्रत्याशी बनाया था। यहां से मुख्यमंत्री रघुबर दास चुनावी मैदान में है।

सीएम के खिलाफ भाजपा के बागी सरयू राय ताल ठोंक रहे हैं। यहां चुनाव काफी दिलचस्प हो गए हैं। अब देखना है कि बाजी कौन मारेगा। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी और राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ काफी पीछे चल रहे हैं। अभी तक उन्हें महज 435 वोट मिले है। वह चौथे स्थान पर चल रहे हैं। एक समय लग रहा था वह सीएम को कड़ी टक्कर देंगे।

इस विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुबर दास वर्तमान में विधायक हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर वल्लभ ने कहा था, ''मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं। इस क्षेत्र और झारखंड के लोगों के साथ पिछले पांच वर्षों में सिर्फ धोखा हुआ है। जनता रघुबर दास और भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।"

झारखंड में कांग्रेस 81 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में झामुमो और राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वह 31 सीटों पर लड़ रही है। 

Web Title: Jamshedpur East Trend: Congress Gaurav Vallabh, who pitted Sambit Patra in TV Debate, has a bad condition in the ballot box

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे