वैष्णो देवी में बिछ गई बर्फ की सफेद चादर, कश्मीर में बर्फबारी जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Published: January 22, 2022 04:35 PM2022-01-22T16:35:27+5:302022-01-22T16:36:50+5:30

कश्मीर के गुलमर्ग तथा अन्य स्थानों में बीती रात हल्की बर्फबारी हुई है और घाटी की अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से ऊपर रहा।

jammu Kashmir Vaishno Devi snowfall devotees building minimum temperature in Gulmarg was minus 6.5 degrees Celsius | वैष्णो देवी में बिछ गई बर्फ की सफेद चादर, कश्मीर में बर्फबारी जारी

बर्फ के कारण मार्ग पर फिसलन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Highlightsअधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।बर्फबारी के बाद भवन पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी यात्रा मार्ग पर गिरी बर्फ को लगातार हटा रहे हैं।

जम्मूः वैष्णो देवी के भवन पर एक बार फिर सफेद चादर बिछ गई है। त्रिकुटा पर्वत पर बसी भगवती के दरबार का यह आलौकिक नजारा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां के जयकारे लगाते हुए भवन में पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फबारी को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

 

मां के दर्शनों के साथ-साथ ये श्रद्धालु बर्फबारी का भी पूरा आनंद ले रहे हैं। सेल्फी लेते इन श्रद्धालुओं को देखा जा सकता है। जबकि कश्मीर के गुलमर्ग तथा अन्य स्थानों में बीती रात हल्की बर्फबारी हुई है और घाटी की अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से ऊपर रहा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बर्फबारी के बाद भवन पर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी यात्रा मार्ग पर गिरी बर्फ को लगातार हटा रहे हैं। इस बर्फ के कारण मार्ग पर फिसलन न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार माता वैष्णो देवी के भवन पर अब तक करीब आधा फुट बर्फ पड़ चुकी है। वहीं सांझी छत में भी यही स्थिति है।

भैरो घाटी में अधिक बर्फ पड़ी है। यहां एक फुट तक बर्फ पड़ चुकी है। त्रिकुटा पर्वत पर 2 फुट तक बर्फ पड़ी है। अभी भी बर्फबारी जारी है। खराब मौसम को देखते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल हेलीकाप्टर सेवा को बंद कर दिया है।

दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में प्रसिद्ध स्की रिसार्ट गुलमर्ग में करीब पांच इंच तक ताजा बर्फबारी हुई जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम पर्यटन स्थल पर दो इंच तक बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि घाटी के ऊपरी इलाकों में अन्य स्थानों पर भी बर्फबारी होने की जानकारी मिली है।

इस बीच, बीती रात घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से ऊपर रहा। अधिकांश स्थानों पर पारा सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक रात पहले श्रीनगर में तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Web Title: jammu Kashmir Vaishno Devi snowfall devotees building minimum temperature in Gulmarg was minus 6.5 degrees Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे