लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सीमा पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की हलचल फिर बढ़ी, आतंकी एक बार फिर घुसपैठ की तैयारी में जुटे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 1, 2021 15:38 IST

मालूम हो कि एलओसी से 4.5 किलोमीटर दूर ये लॉन्चिंग पैड हैं। खबरों के मुताबिक, एलओसी के पार करीब 42 लॉन्चिंग पैड पर ये आतंकी देखे गए हैं। पाक सेना की मदद से लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों को फिर पहुंचाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीमा पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की हलचल फिर बढ़ी है।सीमा पार लांचिंग पैडों पर आतंकी एक बार फिर घुसपैठ के लिए जुटने लगे हैं।मालूम हो कि एलओसी से 4.5 किलोमीटर दूर ये लॉन्चिंग पैड हैं।

जम्मू: सेना के सूत्रों के मुताबिक सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों को लांचिंग पैडों से हटाकर पाक सेना ने टेरर कैंपों में भेजा था। अब सीमा पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की हलचल फिर बढ़ी है। सुरक्षाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि सीमा पार लांचिंग पैडों पर आतंकी एक बार फिर घुसपैठ के लिए जुटने लगे हैं।

मालूम हो कि एलओसी से 4.5 किलोमीटर दूर ये लॉन्चिंग पैड हैं। खबरों के मुताबिक, एलओसी के पार करीब 42 लॉन्चिंग पैड पर ये आतंकी देखे गए हैं। पाक सेना की मदद से लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों को फिर पहुंचाया गया है।

बताया जाता है कि सीमा पार करीब 42 लॉन्चिंग पैड पर आतंकी मौजूद हैं। नौशहरा, केरन में सीमा पार लांचिंग पैड पर आतंकी देखे गए हैं। साथ ही टंगधार, रामपुर में भी सीमा पार लॉन्चिंग पैड पर आतंकियों की मौजूदगी देखी गई है। 

इन आतंकियों को सैन्य शिविरों से निकाल कर पाक सेना सीमा पर अपनी पोस्टों पर ले आई है और यहां से ही इन्हें घुसपैठ करने के लिए भेजे जाने की पूरी तैयारी है। आतंकियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारतीय सेना भी पूरी तरह से सतर्क हो गई है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक अभी हाल ही में इस्लामाबाद में आतंकी संगठनों और आईएसआई के अधिकारियों की बैठक में घुसपैठ के लिए रणनीति बनाई गई। 

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि पहाड़ों व नालों में बर्फ गिरने से पहले घुसपैठ में तेजी लाई जाए और जल्द आतंकियों को सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में पहुंचाया जाए। 

भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी अब आतंकियों के सीमा पार करने के प्रयास को लेकर सीमा पर चौकसी को और भी कड़ा कर दिया है

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंगPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं