जम्मू कश्मीरः अलग-अलग इलाकों से आंतकियों ने पांच पुलिसकर्मियों के परिजन को अगवा किया
By भाषा | Published: August 31, 2018 02:06 AM2018-08-31T02:06:09+5:302018-08-31T02:06:09+5:30
इनमें पुलिस उपाधीक्षक का भाई भी शामिल है।
श्रीनगर, 31 अगस्तः आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के विभिन्न इलाकों से पुलिसकर्मियों के परिजन को अगवा कर लिया। आतंकवादियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब एनआईए ने वांछित आंतकवादी सैयद सलाहुद्दीन के दूसरे बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और कहा है कि वह अगवा करने संबंधी रिपोर्टों का पता लगा रही है।
वहीं घटना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि आंतकवादियों ने कम से कम पांच लोगों को शोपियां, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतिपोरा से अगवा किया है। अगवा किए गए लोगों के परिजन जम्मू-कश्मीर पुलिस में काम करते हैं।
इनमें पुलिस उपाधीक्षक का भाई भी शामिल है। इसी घटना में गांदरबल जिले से अगवा किए गए पुलिसकर्मी के पारिजन को आंतकवादियों के बुरी तरह पिटाई करने के बाद छोड़ दिया है।