लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी को गोला-बारूद के साथ किया गिरफ्तार, जांच जारी

By स्वाति सिंह | Updated: October 6, 2019 12:43 IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सेना और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सुरक्षाबलों को पाकिस्तानी सीमा पर घुसपैठ रोधी तंत्र को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गयाआतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से रविवार को एक संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उधर बीते हफ्ते, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सेना और बीएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सुरक्षाबलों को पाकिस्तानी सीमा पर घुसपैठ रोधी तंत्र को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया था। घुसपैठ अवरोधक तंत्र में विभिन्न सूत्रों से मिली सूचनाओं के अनुसार 60 से अधिक आतंकवादी यशमार्ग के जरिए राज्य के दक्षिण हिस्सों में पहुंचने के लिए (उत्तरी कश्मीर में) गुलमर्ग, बांदीपुरा और बारामूला के बोनियार की ऊंची जगहों के मार्फत घाटी में दाखिल हुए।

पाकिस्तान से कबायली छापामारों ने यही मार्ग अपनाया था। सूत्रों ने बताया कि इस बार आतंकवादी बांदीपुरा-गंगबल-चातेरगुल मार्ग का भी इस्तेमाल कर रहे हैं जो सालों से निष्क्रिय था। गुर्जरों ने उन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंतकवादियों क मौजूदगी की खबर दी है। सूत्रों ने बताया कि कठुआ, सांबा, जम्मू, राजौरी, पुंछ, बारामूला, बांदीपुरा और कुपवाड़ा जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के रास्तों की पहचान की गयी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आतंकवादी पीओके से जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए घने जंगल, सूखे नालों, नहरों, बहुत कम आबादी वाले क्षेत्रों का फायदा उठा रहे हैं।’’ अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान के साथ180 किलोमीटर लंबी अतंरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा संभाल रहे बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के माध्यम से किसी घुसपैठ को रोकने के लि अपनी निगरानी चौकियों और ‘सुनने वाली चौकियों’ को और मजबूत बनाया है।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नदी वलो क्षेत्रों में गश्ती कर रहा है और उसने पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ के आतंकवादियों के मंसूबे को विफल करने के लिए चेनाब नदी में पानी गश्ती दल भी तैनात किया है। गोई-कठुआ-चिराट क्षेत्र, कोटली-सेंसा क्षेत्र, मीरपुर-बिंडी, समानी-कुडियाली-गुरनुम क्षेत्र और सियालकोट-जफरवाला क्षेत्र में भी आतंकवादियों के मौजूद होने की खबर है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल