लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः IED बम डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट में मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट शहीद, 19 दिन बाद थी शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2019 22:15 IST

देहरादून के मेजर चित्रेश बिष्ट आईईडी डिफ्यूज करते समय राजोरी के नौशेरा में एल ओ सी पर धमाके में शहीद।

Open in App

जम्मू और कश्मीर के राजोरी के नौशेरा में हुए आईईडी ब्लास्ट में मेजर चित्रेश बिष्ट शहीद हो गए। देहरादून के रहने वाले मेजर चित्रेश की कुछ दिन बाद शादी होने वाली थी। वो रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट के पुत्र थे। मेजर बिष्ट सेना की इंजीनियरिंग कोर से थे और भटिंडा पंजाब में पोस्टिंग हुई थी। उन्हें स्पेशल टास्क पर कश्मीर ड्यूटी पर भेजा गया था।

राजोरी के नौशेरा में हुए विस्फोट में सेना का एक अन्य जवान घायल हो गया है जिसे एयलिफ्ट कर इलाज के लिए अधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से नौशेरा के लाम झंगड़ में आईईडी लगाई थी। भारतीय सेना को इसका पता लगा तो बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। मेजर बिष्ट इस दस्ते का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने एक आईईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया था। दूसरी आईई़डी को डिफ्यूज करते वक्त वो एक्टिव हो गया और तेज धमाका हुआ। इस धमाके में मेजर बिष्ट को गंभीर चोटें आई और उन्होंने दम तोड़ दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब