लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: महबूबा पुस्तकें पढ़ ज्ञान बढ़ा रहीं, उमर अब्दुल्ला वीडियो गेम खेल रणनीति बनाने में जुटे!

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 18, 2019 18:14 IST

जम्मू कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लगभग अब 12 दिन हो गए हैं। पहले दोनों को एक साथ एक ही गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। लेकिन, दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद उन्हें अलग-अलग रखा गया है।

Open in App

अगर जम्मू कश्मीर के अधिकारियों पर विश्वास करें तो पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पिछले 12 दिनों से अस्थाई जेल में पुस्तकें पढ़ कर अपना ज्ञान बढ़ा रही हैं और एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी अस्थाई जेल में वीडियो गेम खेल कर रणनीति बनाने में जुटे हैं। 

फिलहाल संचार माध्यमों के बलैकआउट के कारण इन खबरों की स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि नहीं हो सकी है।

जम्मू कश्मीर के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में लगभग अब 12 दिन हो गए हैं। पहले दोनों को एक साथ एक ही गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। लेकिन, दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद उन्हें अलग-अलग रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि उमर अब्दुल्ला वीडियो गेम और महबूबा मुफ्ती पुस्तकें पढ़कर अपना समय काट रहे हैं।

पहले अब्दुल्ला और मुफ्ती को श्रीनगर के हरि निवास पैलेस में रखा गया था, लेकिन बाद में 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दोनों अलग-अलग स्थानों पर भेज दिया गया। फिलहाल, उमर अब्दुल्ला अपना समय वीडियो गेम खेलने में बिता रहे हैं, जबकि मुफ्ती प्रार्थना और किताबें पढ़कर खुद को व्यस्त रखे हुए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उमर अब्दुल्ला को हिरासत के दौरान हॉलिवुड फिल्मों की डीवीडी दी गई है। साथ ही उन्हें निवास के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की अनुमति दी गई है। दरअसल उमर अब्दुल्ला एक तकनीक प्रेमी राजनीतिज्ञ हैं, सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। 

4 अगस्त को घर में नजरबंद होने से पहले, उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि मेरा मानना है कि मुझे आज आधी रात से घर में नजरबंद रखा जा रहा है और यह प्रक्रिया अन्य मुख्यधारा के नेताओं के लिए शुरू हो चुकी है। यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि क्या यह सच है। अल्लाह हमें बचाए।

एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उमर अब्दुल्ला ने जब वीडियो गेम की मांग की तो पहले तो उनकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया गया। क्योंकि कई वीडियो गेम खेलने के लिए इंटरनेट की जरुरत होती है। जब उन्होंने कहा कि वह वीडियों गेम का पूराना वर्जन ही खेल लेंगे इसके बाद उन्हें वीडियो गेम दिया गया।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमहबूबा मुफ़्तीउमर अब्दुल्लामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह