जम्मू कश्मीर के बदले हालात में इरमिम शमीम का कमाल, एम्स की परीक्षा पास करने वाली राजौरी की पहली महिला

By एएनआई | Published: August 26, 2019 09:22 AM2019-08-26T09:22:10+5:302019-08-26T09:22:10+5:30

इरमिम शमीम के गांव के नजदीक कोई अच्छा स्कूल नहीं था। इसलिए उसे करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था।

Jammu Kashmir: Irmim Shamim becomes first woman to clear MBBS AIIMS in Rajouri | जम्मू कश्मीर के बदले हालात में इरमिम शमीम का कमाल, एम्स की परीक्षा पास करने वाली राजौरी की पहली महिला

जम्मू कश्मीर के बदले हालात में इरमिम शमीम का कमाल, एम्स की परीक्षा पास करने वाली राजौरी की पहली महिला

Highlightsइरमिम शमीम एम्स की परीक्षा पास करने वाली राजौरी जिले की पहली महिला बन गईं हैंजिला विकास अधिकारी ऐजाज असद ने भी शमीम की उपलब्धि की तारीफ की है।

इरमिम शमीम जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की पहली महिला बन गईं हैं जिन्होंने प्रतिष्ठित एम्स की एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। इरमिम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। शमीम सीमावर्ती जिले राजौरी के धनोर गांव की रहने वाली हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इरमिम के गांव के नजदीक कोई अच्छा स्कूल नहीं था। इसलिए उसे करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता था। इरमिम के चाचा ने उसकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि लड़िकयों से क्षेत्र की आशा है।

इरमिम शमीम ने एएनआई से कहा, 'सभी के जीवन में कुछ समस्याएं हैं। उन चुनौतियों से लड़ने पर सफलता जरूर मिलती है।'

जिला विकास अधिकारी ऐजाज असद ने भी शमीम की उपलब्धि की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। 

Web Title: Jammu Kashmir: Irmim Shamim becomes first woman to clear MBBS AIIMS in Rajouri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे