कश्मीर में 3 आतंकियों को मारने के बाद जश्न में डूबे जवान, लगाए पाक मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 28, 2019 05:17 PM2019-09-28T17:17:57+5:302019-09-28T17:43:40+5:30

बटोटे शहर में तीन आतंकवादियों को खत्म करने के बाद भारतीय सेना ने जश्न मनाया। नागरिक बंधक को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

Jammu & Kashmir: Indian troops celebrate after eliminating three terrorists in Batote town of Ramban district of Jammu Zone. | कश्मीर में 3 आतंकियों को मारने के बाद जश्न में डूबे जवान, लगाए पाक मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (IG) मुकेश सिंह ने बाटोटे मुठभेड़ पर कहा कि बंधक को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Highlightsआतंकवादियों ने शनिवार सुबह सेना के एक दल पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक खोज अभियान चलाया।अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में राजमार्ग पर मुठभेड़ स्थल से भागने के बाद जांच दलों ने एक मकान के भीतर आतंकवादियों को घेर लिया।

जम्मू कश्मीर के बाटोटे इलाके में जारी मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी ढेर हो गए। इस बीच सेना का एक जवान शहीद हो गया। सभी 6 बंधक को छुड़ा लिया गया है। बटोटे शहर में तीन आतंकवादियों को खत्म करने के बाद भारतीय सेना ने जश्न मनाया। नागरिक बंधक को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (IG) मुकेश सिंह ने बाटोटे मुठभेड़ पर कहा कि बंधक को सुरक्षित बचा लिया गया है। सेना के एक जवान की जान चली गई है और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ऑपरेशन अब खत्म हो गया है।

दरअसल, आतंकवादियों ने शनिवार सुबह सेना के एक दल पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक खोज अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में राजमार्ग पर मुठभेड़ स्थल से भागने के बाद जांच दलों ने एक मकान के भीतर आतंकवादियों को घेर लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पांच आतंकवादियों का एक समूह बटोटे शहर में फंसा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी कर दी और इसके बाद मुठभेड़ हुई।’’

उन्होंने बताया कि फंसे हुए आतंकवादियों ने सुबह त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) पर गोलियां चलाई और भागने की कोशिश की। प्रवक्ता ने बताया कि भागने के बाद वे बटोटे शहर में एक व्यक्ति के मकान में घुस गए जिसका फौरन घेराव कर लिया गया।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद जोर शोर से चले तलाश अभियान के बाद दोपहर करीब एक बजे मुख्य बाजार में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि मकान से मालिक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें चल रही हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षाबलों से भागते समय आतंकवादी जबरन इस मकान में घुस गए थे।

आतंकवादियों ने सुबह ग्रेनेड फेंका और धारमुंड गांव में सेना के क्यूआरटी पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके।

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी किश्तवाड़ की तरफ से आए और उन्होंने राजमार्ग पर अस्थायी शिविर में रात गुजारी। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ‘‘ आज शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की।

चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही नजदीकी सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्यूआरटी फौरन हरकत में आया और संदिग्धों का पता लगाया।’’ अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एहतियाती तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भाषा गोला शाहिद शाहिद

Web Title: Jammu & Kashmir: Indian troops celebrate after eliminating three terrorists in Batote town of Ramban district of Jammu Zone.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे