लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी, दो आतंकी ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 3, 2019 05:48 IST

जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के मोलू-चित्रगाम इलाके में सोमवार की देर रात को आतंकवादियों और सेना के बीच गोलीबारी में एक आतंकी ढेर हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराये दो आतंकीशोपियां जिले के मूलु चित्रग्राम इलाके में हुई मुठभेड़इस साल के पहले पांच महीने में मारे गये 100 से ज्यादा आतंकी

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मूलु चित्रग्राम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ एक संक्षिप्त मुठभेड़ में सोमवार को दो आतंकवादी मारे गए। खबरों के मुताबिक, आतंकवादियों ने इलाके से गुजरने के बाद मुलू चित्रग्राम में सेना की 44 आर आर के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की तो इसमें दो आतंकवादी मारे गए। 

सूत्रों ने बताया कि टवेरा वाहन में यात्रा कर रहे उग्रवादियों को सेना ने मोलु चित्रग्राम के पास रोका और संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया। मौके से दो शव बरामद। सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और समूह संबद्धता का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में भी और जानकारी का इंतजार है।

बता दें कि इस साल के पहले पांच महीने में कश्मीर में 23 विदेशी समेत 100 से अधिक आतंकवादी मारे गये हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बड़ी संख्या में आतंकवादियों की भर्ती को लेकर है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मार्च महीने से 50 युवक अनेक आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं और सुरक्षा एजेंसियों को उन तक जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति रोकने का बेहतर तरीका खोजना होगा।अधिकारियों ने कहा कि 2019 में 31 मई तक 101 आतंकी मारे गये जिनमें 23 विदेशी और 78 स्थानीय आतंकी शामिल हैं। इनमें अल-कायदा से जुड़े समूह अंसार घजवत-उल-हिंद का प्रमुख जाकिर मूसा जैसे शीर्ष कमांडर शामिल हैं। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकियों के अंसार घजवत-उल-हिंद में शामिल होने के मामले बढ़ गये हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव