जम्मू-कश्मीर: बर्फीले तूफान से कुपवाड़ा में 3 जवान शहीद, एक लापता, सोनमर्ग में 5 लोगों की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 14, 2020 12:16 PM2020-01-14T12:16:32+5:302020-01-14T12:16:32+5:30

कश्मीर में बर्फबारी जारी रहने से  सामान्य जनजीवन भी प्रभावित रहा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Jammu Kashmir Due to heavy snowfall 3 soldiers have lost their live | जम्मू-कश्मीर: बर्फीले तूफान से कुपवाड़ा में 3 जवान शहीद, एक लापता, सोनमर्ग में 5 लोगों की हुई मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsएलओसी पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई है। जिसमें पांच सैनिक फंसे हैं। सेना के जवानों ने हिमस्खलन की चपेट में आए हर इलाके में अपना सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। 

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी से कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की वजह से तीन जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान लापता है। वहीं एक जवान को सुरक्षित बचाया गया है। एलओसी पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई है। जिसमें पांच सैनिक फंसे हैं। पिछले दो दिनों में उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं देखने को मिली है। जिसमें सोनमर्ग के  5 लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि सेना के जवानों ने हिमस्खलन की चपेट में आए हर इलाके में अपना सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। 

कश्मीर में बर्फबारी जारी रहने से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित रहा और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।  घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई वहीं घाटी में ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई।

Web Title: Jammu Kashmir Due to heavy snowfall 3 soldiers have lost their live

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे