कश्मीर में हिमस्खलन, कल से फंसे हैं चार जवान, बचाव की कोशिशें जारी

By भाषा | Published: December 4, 2019 10:10 AM2019-12-04T10:10:20+5:302019-12-04T10:10:20+5:30

उत्तर कश्मीर में मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में हिमस्खलन की एक घटना हुई। वहीं, दूसरी घटना बांदीपुरा जिले की है।

Jammu Kashmir Avalanche four soldiers stranded, rescue efforts continue | कश्मीर में हिमस्खलन, कल से फंसे हैं चार जवान, बचाव की कोशिशें जारी

कश्मीर में हिमस्खलन में फंसे 4 जवान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsकश्मीर में हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाएं, चार जवान फंसेकुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके और बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन

उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार जवान फंस गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें कम से कम दो जवान फंस गए। 

तलाश और बचाव अभियान मंगलवार देर शाम तक चला लेकिन खराब मौसम के कारण उसे स्थगित करना पड़ा। हालांकि, बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर शुरू किया गया।

एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए। जवानों को बचाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं। 

Web Title: Jammu Kashmir Avalanche four soldiers stranded, rescue efforts continue

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे