लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: अमित शाह ने कहा- पुरानी ऐतिहासिक गलती को ठीक किया, अब दो निशान-दो सविंधान नहीं रहेंगे

By भाषा | Updated: August 6, 2019 00:13 IST

अमित शाह ने राज्यसभा में संकल्प पारित होने के बाद अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आज मोदी सरकार ने बहुप्रतिक्षित ऐतिहासिक गलती को ठीक किया है । मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमारी मातृभूमि की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के लिये उन्हें बधाई देता हूं । ’’

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर में विशेष दर्जे को समाप्त करने के निर्णय पर पूरे देश को बधाई देते हुए कहा कि इसके माध्यम से मोदी सरकार ने काफी पुरानी ‘‘ऐतिहासिक गलती’’ को ठीक किया है जिसका इंतजार किया जा रहा था। अमित शाह ने राज्यसभा में संकल्प पारित होने के बाद अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ आज मोदी सरकार ने बहुप्रतिक्षित ऐतिहासिक गलती को ठीक किया है । मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हमारी मातृभूमि की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के लिये उन्हें बधाई देता हूं । ’’

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में शांति और विकास के नये युग का सूत्रपात करेगा । गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा रहा है लेकिन इस निर्णय से यह सुनिश्चित होगा कि जम्मू कश्मीर में अब दो निशान-दो सविंधान नहीं रहेंगे । ’’

शाह ने कहा, ‘‘यह निर्णय उन सभी देशभक्तों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने एकजुट भारत के लिये सर्वोच्च न्योछावर किया । पूरे देश को बधाई ।’’ सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने संबंधी अनुच्छेद 370 समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों.... जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने का फैसला किया है। जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र की अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायिका वाला केंद्रशासित क्षेत्र होगा ।

राज्यसभा ने इन मकसद वाले दो सरकारी संकल्पों, जम्मू कश्मीर आरक्षण (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2019 तथा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पारित करने के लिए उच्च सदन में हुए मत विभाजन में संबंधित प्रस्ताव को 61 के मुकाबले 125 मतों से मंजूरी दे दी गई । 

टॅग्स :धारा ३७०मोदी सरकारअमित शाहजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा