लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकियों ने की फायरिंग, 2 जवान शहीद

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 13, 2018 12:32 IST

अनंतनाग के शीर पोरा में शुक्रवार( 13 जुलाई)  सुबह सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर अचानक आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से दो जवान शहीद हो गए।

Open in App

श्रीनगर, 13 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सीआरपीएफ टुकड़ी पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। शुक्रवार( 13 जुलाई)  सुबह अचानक हुए इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। फायरिंग में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। हालांकि अभी आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठेभेड़ जारी है। 

वहीं, आतंकी हमले के बाद फरार हो गए और उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। अनंतनाग के शीर पोरा में शुक्रवार( 13 जुलाई)  सुबह सीआरपीएफ की एक टुकड़ी पर अचानक आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से दो जवान शहीद हो गए। हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक ही जवान के शहीद होने की खबर है जबकि दूसरे जवान की हालत गंभीर है। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक दो जवान के शहीद होने की खबर है। 

 

जम्मू कश्मीरः पीडीपी में हुई बगावत, महबूबा मुफ्ती की धमकी- पार्टी तोड़ने वालों को नहीं छोडूंगी

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, शीर पोरा सेक्टर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की एक टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मोर्चा संभालते हुए काउंटर फायरिंग शुरू की गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस आतंकी हमले में  सीआरपीएफ के 2 जवानों के घायल होने की खबर है। 

गौरतलब है कि 12 जुलाई को बीते दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में प्रदर्शनकारियों और सेना के एक गश्ती दल के बीच संघर्ष हुआ। इसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृत नागरिक की पहचान खालिद गफ्फार के रूप में हुई है। जो कुपवाड़ा के त्रेहगाम कस्बे में संघर्ष के दौरान मारा गया था। सेना पिछले कुछ महीनों से आतंकियों के सफाया करने में जुटी है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है