लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में धारदार हथियारों पर लगा प्रतिबंध, 'चाकूबाजी' की घटनाओं के बाद लिया गया फैसला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 22, 2023 11:50 IST

कश्मीर के लिए यह एक अति गंभीर मसला बन चुका है। दरअसल, पिछले 3 महीनों मे 15 से अधिक मामने कश्मीर में चाकूबाजी के हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में चाकू पर प्रतिबंध चाकूबाजी की घटना हो रही तेज जिला प्रशासन ने लिया फैसला

श्रीनगर: आतंकवाद से जूझ रहे कश्मीर में चाकू अब एक नया हथियार बन जाने के कारण प्रशासन ने अब 9 इंच से बड़े और 2 इंच से अधिक चौड़े तेजधार चाकुओं व अन्य हथियारों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

हालांकि आपके लिए यह एक सामान्य और मामूली खबर हो सकती है पर कश्मीर के लिए यह एक अति गंभीर मसला बन चुका है। दरअसल, पिछले 3 महीनों मे 15 से अधिक मामने कश्मीर में चाकूबाजी के हो चुके हैं।

जो कश्मीरी कभी कांगड़ी को हथियार बना एक दूसरे से लड़ा करते थे वे अब चाकू को अपना साथी बना चुके हैं। यह बात अलग है कि कश्मीर में आज भी 32 सालों के आतंकवाद के दौर में एके-47 जैसी राइफलों का बोलबाला है।

पुलिस रिकार्ड के अनुसार, पिछले तीन महीनों के दौरान 15 से अधिक चाकूबाजी के मामलों के कारण कश्मीर अब ‘चाकूबाज कश्मीर’ के नाम से भी मशहूर होने लगा था। इन घटनाओं में 12 लोग जख्मी हुए हैं तो 4 की मौत भी हो चुकी है।

एक मामले में तो एक नाबालिग ने अपनी गर्लफ्रेंड के बाप की हत्या चाकू से इसलिए कर दी क्योंकि लड़की के बाप को दोनों का साथ गंवारा नहीं था। तीन महीनों में जो 15 से अधिक चाकूबाजी के मामले कश्मीर मं आए हैं उनमें से अधिकतर प्रेस प्रसंग के थे या फिर लड़कियों को लेकर थे।

यही नहीं एक मामले में तो एक युवा युवती ने भी अपने मंगेतर को चाकू मारकर जख्मी कर दिया था। ये युवती एक स्थानीय अखबार में बतौर पत्रकार कार्य करती है।

हालांकि अब प्रशासन ने 9 इंच से बड़े और 2 इंच से अधिक चौड़े धारदार तेज हथियारों की सार्वजनिक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लागू कर दिया है पर मनोचिकित्सकों का कहना था कि कश्मीर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं के पीछे के असली कारणों की तह तक जाना जरूरी है।

वे मानते थे कि आतंकवाद के 32 सालों से जूझ रहे कश्मीर में अधिकतर कश्मीरी आज भी अवसाद में हैं जिनका गुस्सा अब चाकूबाजी के जरिए भी निकल रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां