लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबल और आतंकियों में मुठभेड़, 29 दिनों में 50 ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी, एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 29, 2020 17:46 IST

आज भी दो कमांडरों समेत 3 आतंकियों को मार डाला गया है। अनंतनाग के रूनीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद की गई हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर एसओजी, सेना की 19-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया था।इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और कई घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबल अब एक बार फिर से आतंकियों पर भारी साबित होने लगे हैं। पिछले 29 दिनों में उनके द्वारा मार गिराए गए 50 आतंकियों के आंकड़े से यह स्पष्ट होता है।

आज भी दो कमांडरों समेत 3 आतंकियों को मार डाला गया है। अनंतनाग के रूनीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके 47 राइफल और 2 पिस्तौल बरामद की गई हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। 

इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर एसओजी, सेना की 19-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। 

इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और कई घंटे चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि दक्षिणी कश्मीर में इस महीने 13वीं मुठभेड़ हुई है। जिसमें 36 आतंकियों का सफाया हुआ है। जबकि पूरी कश्मीर वादी में 29 दिनों में 50 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी और हिजबुल कमांडर मसूद मारा गया है। उन्होंने कहा कि मसूद के मारे जाने के बाद जम्मू संभाग का डोडा जिला पूरी तरह से आतंक मुक्त हो गया है। बताया कि मसूद दुष्कर्म का आरोपी था, जोकि फरार चल रहा था। इसके बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया, और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत