लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में इंटरनेट सेवा बहाल, अनंतनाग-पुलवामा में नहीं हटी रोक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 23, 2018 15:14 IST

श्रीनगर में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। हालांकि अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इस पर लगी रोक अभी जारी रहेगी। इससे पहले कल कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पर इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। 

Open in App

श्रीनगर, 23 जून। श्रीनगर में आज मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी। हालांकि अनंतनाग और पुलवामा जिलों में इस पर लगी रोक अभी जारी रहेगी। इससे पहले कल कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पर इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में स्थिति में सुधार को देखते हुए इन सेवाओं को बहाल करने का फैसला किया गया। अधिकारियों ने कल घाटी के श्रीनगर , अनंतनाग और पुलवामा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था। 

अनंतनाग जिले में मुठभेड़ के बाद एहतियाती तौर पर इन सेवाओं को रोक दिया गया था। इस मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट जम्मू - कश्मीर से कथित तौर पर जुड़े चार आतंकी मारे गए। उनमें से एक आतंकी श्रीनगर का रहने वाला था। 

अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग और पुलवामा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं और स्थिति के आकलन के बाद वहां सेवाएं बहाल किये जाने के बारे में फैसला किया जाएगा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील