ब्रेकिंग न्यूज़: LOC पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई, आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई बंकर नेस्तनाबूद

By सुरेश एस डुग्गर | Published: June 18, 2020 08:12 PM2020-06-18T20:12:36+5:302020-06-18T20:29:36+5:30

सेना की इस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई पोस्टों व बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। भारत की ओर से ये जवाबी कार्रवाई बीती रात को जवानों द्वारा की गई थी।

Jammu and Kashmir Indian Army LOC half a dozen Pakistani soldiers killed bunker | ब्रेकिंग न्यूज़: LOC पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई, आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक ढेर, कई बंकर नेस्तनाबूद

जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में पाक सेना द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे कई क्षेत्रों में गोलाबारी की गई। (file photo)

Highlightsभारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाक के सैनिक पोस्ट छोड़कर वहां से भाग गए हैं।एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में भी भारतीय चौकियों की पर गोलाबारी की है। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।

जम्मूः पाकिस्तान से सटी एलओसी पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब आधा दर्जन सैनिकों के मारे जाने की खबर है।

इसके अलावा सेना की इस कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई पोस्टों व बंकरों को नेस्तनाबूद कर दिया गया है। भारत की ओर से ये जवाबी कार्रवाई बीती रात को जवानों द्वारा की गई थी।

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय सेनाओं ने भी इस फायरिंग का जवाब देते हुए पीओके के भिंबर इलाके से लेकर नीलम और नकयाल सेक्टरों में उनके कई पोस्ट व बंकर तबाह कर दिए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद पाक के सैनिक पोस्ट छोड़कर वहां से भाग गए हैं।

पाक सेना ने बृहस्पतिवार को एलओसी के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में भी भारतीय चौकियों की पर गोलाबारी की है। ओर गोलाबारी की। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “18 जून को, दोपहर बाद पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और नियंत्रण रेखा के पास माछिल सेक्टर में मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।’’इससे पहले यानी बुधवार को भी जम्मू कश्मीर के रजौरी जिले में पाक सेना द्वारा नियंत्रण रेखा से सटे कई क्षेत्रों में गोलाबारी की गई. जिसके बाद फिर से भारतीय जवानों ने उनके इस हमले का जवाब दिया था।

Web Title: Jammu and Kashmir Indian Army LOC half a dozen Pakistani soldiers killed bunker

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे