लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आरएसएस स्वयंसेवक की हत्या में शामिल हिज्बुल का आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 20, 2020 13:14 IST

आरएसएस कार्यकर्ता चंद्र कांत शर्मा और उसके निजी सुरक्षा अधिकारी की पिछले साल अप्रैल में हुई हत्या के मामले में एनआईए के आरोपपत्र में रुस्तम का नाम शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। धिकारियों ने बुधवार को बताया कि उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार रात को जिले के हंजाला इलाके से पकड़ा।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एनआईए ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के एक पदाधिकारी और उसकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी की हत्या में कथित रूप से शामिल हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार रात को जिले के हंजाला इलाके से पकड़ा। उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान रुस्तम अली के रूप में की गई है।

आरएसएस कार्यकर्ता चंद्र कांत शर्मा और उसके निजी सुरक्षा अधिकारी की पिछले साल अप्रैल में हुई हत्या के मामले में एनआईए के आरोपपत्र में रुस्तम का नाम शामिल है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस के पदाधिकारी की क्षेत्र में हत्या के मामले में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों निसार अहमद शेख, निशाद अहमद और आजाद हुसैन को पिछले साल 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था।भाजपा राज्य सचिव अनिल परिहार की 2018 में हत्या कर दी गई थी जबकि आरएसएस के पदाधिकारी शर्मा और उनके पीएसओ की पिछले साल अप्रैल में गोली मारकर हत्या की गई थी। इन हत्याओं के बाद किश्तवाड़ में प्रदर्शन हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि ये हत्याएं किश्तवाड़ में आतंकवाद की जड़ें फिर से जमाने के षड्यंत्र के तहत की गई थीं और यह षड्यंत्र हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर जहांगीर सरूरी ने रचा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी