लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में चार आतंकी ढेर, पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, 26/11 मुंबई हमलों की बरसी पर साजिश रच रहे थे आतंकवादी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2020 20:08 IST

सरकारी सूत्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नगरोटा एनकाउंटर पर गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश सचिव के साथ समीक्षा बैठक की और यह पाया कि आतंकवादी 26/11 की वर्षगांठ पर एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक की।जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में ढेर किए गए आतंकवादी 26/11 मुंबई हमलों की बरसी पर कुछ बड़ा करने की साजिश रच रहे थे।मुंबई में 26 सितंबर 2008 को हमला हुआ था। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 आतंकी मुंबई में घुसकर कोहराम मचा दिए थे।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों के मारे जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, शीर्ष खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक की।

सरकारी सूत्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नगरोटा एनकाउंटर पर गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश सचिव के साथ समीक्षा बैठक की और यह पाया कि आतंकवादी 26/11 की वर्षगांठ पर एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में ढेर किए गए आतंकवादी 26/11 मुंबई हमलों की बरसी पर कुछ बड़ा करने की साजिश रच रहे थे।

आपको बता दें मुंबई में 26 सितंबर 2008 को हमला हुआ था। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 10 आतंकी मुंबई में घुसकर कोहराम मचा दिए थे। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गई थी औक 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने एक बार फिर अत्यंत बहादुरी और व्यावसायिकता प्रदर्शित की है। उनकी सतर्कता की बदौलत, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर के लोकतांत्रिक अभ्यासों को निशाना बनाने के लिए एक नापाक साजिश को हराया है।

आतंकवादियों की साजिश 26 नवंबर के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर "कुछ बड़ा" करने की थी। पुलिस ने बताया था कि बृहस्पतिवार को नए भर्ती किए गए आतंकवादियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था। उसके बाद नगरोटा में हुयी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू) मुकेश सिंह ने मुठभेड़ के बाद कहा था कि आतंकवादी एक "बड़ी साजिश" को अंजाम देने आए थे लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया है।

पुलिस ने नगरोटा में सुरक्षा कड़ी कर दी है। जगह-जगह जांच के कारण आतंकी मारे गए। गुरुवार को जम्मू जिले के नगरोटा इलाके में बान टोल प्लाजा के पास शुरुआती घंटों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ तीन घंटे तक चली, जिसमें चार आतंकवादियों का सफाया हो गया।

सूत्रों के अनुसार, चारों आतंकवादी संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) से होने की संभावना है। “इन आतंकवादियों ने पुराने तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया और हाल ही में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी। एक जांच चल रही है।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीर26/11 मुंबई आतंकी हमलेनरेंद्र मोदीअमित शाहअजीत डोभालपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत