लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच एनकाउंटर, दो से तीन आतंकवादी घिरे

By गुणातीत ओझा | Updated: April 25, 2020 07:21 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच एनकाउंटर की खबर आ रही है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में आतंकियों का डट कर जवाब दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया हैगोरीपोरा में ही 14 फरवरी 2019 को सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया था। इस धमाके में 44 जवान शहीद हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकियों और सुरक्षबलों के बीच एनकाउंटर की खबर आ रही है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में आतंकियों का डट कर जवाब दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया है। याद दिला दें कि गोरीपोरा में ही 14 फरवरी 2019 को सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने आत्मघाती हमला किया था। इस धमाके में 44 जवान शहीद हो गए थे।

कोरोना के मुश्किल घड़ी में भी पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों कश्मीर से लगातार एनकाउंटर की खबरें आ रही हैं। इससे पहले कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। दोनों ने कुछ घंटे पहले ही एक सिपाही का अपहरण किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने कुलगाम के फ्रीसाल इलाके में सेना के गश्ती दल पर शाम में गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है।"

वहीं, शुक्रवार को ही बडगाम जिले में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे आतंकियों ने जिले के चादूरा इलाके के दूनिवारा में सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड फेंक दिया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में जवान को मामूली चोटें आयी हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीर मुठभेड़आतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील