लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2020 08:21 IST

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं और ऑपरेशन जारी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आईईडी हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा के गोसू इलाके में आज तड़के मुठभेड़ शुरू हुआ। इस एनकांउटर में एक आतंकी मारा गया। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच भारतीय जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। कश्मीर जोन पुलिस ने ताजा जानकारी देते हुए बताया कि पुलवामा के गोसू इलाके में आज तड़के मुठभेड़ शुरू हुआ।  इस एनकांउटर में एक आतंकी मारा गया। 

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं और ऑपरेशन जारी है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आईईडी हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हो गया है।  बता दें, इससे पहले अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन के सड़क सुरक्षाबल पर आतंकवादियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान और एक छह वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। एक अधिकारी ने बताया था कि दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया था। सीआरपीएफ कर्मी की पहचान कॉन्स्टेबल शमल कुमार और बच्चे की पहचान निहान यावर के तौर पर हुई थी, जो पड़ोसी जिले कुलगाम के यारीपारो इलाके का निवासी था।

अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया। आतंकवादी की पहचान जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जाहिद डास के तौर पर हुई। इसके अलावा तीन जुलाई को श्रीनगर के मालबाग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक आतंकवादी भी मारा गया। 

आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों ने सुरक्षाबल पर गोलियां चलाना शुरू कर दी थीं, बल ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई थी। इसमें एक आतंकवादी मारा गया था और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब