लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में सेना को मिली 34 घंटे बाद कामयाबी, दोनों आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 13, 2018 15:27 IST

आईजी पाणी ने कहा, मारे गए दोनो आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संगठन से थे। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है लेकिन खतरे से पूरी तरह बाहर है।

Open in App

श्रीनगर, 13 फरवरी। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से सटे करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर सोमवार को हमले की फिराक में आए दोनों आतंकियों को करीब 34 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद मार गिराय गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने जबकि 1  सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर है। सेना के एक अधिकारी ने कहा है कि मुठभेड़ खत्म होने के बाद भी सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ खत्म होते ही आईजी (पुलिस) एसपी पाणी ने जानकारी देते हुए कहा कि, दोनों ही आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संगठन से थे। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है लेकिन खतरे से पूरी तरह बाहर है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसपी पाणी ने बताया कि ऑपरेशन अपने अंतिम दौर में हैं। आतंकियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की मदद ली गई थी। इस ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे। सुरक्षाबलों ने करन नगर के आस-पास के इलाके की घेराबंदी कर 34 घंटे बाद ये सफलता हासिल की। 

गौरतलब है कि बीते सोमवार तड़के सुबह करीब साढ़े चार बजे श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ के 23 बटालियन शिविर में एक सुरक्षा कर्मी हथियारों से लैस दो आतंकियों को कैंप में घुसने की कोशिश करते देखा था। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर उन आतंकियों को वहां से खदेड़ा।

इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की सूचना तुरंत अन्य जवानों को दी, जिसके बाद सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इन आतंकियों के पास एके-47 राइफल्स और असलहे से लैस बैग भी देखा गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत