लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में IED धमाके से तबाही मचाने की एक और कोशिश नाकाम, गुजरने वाला था सेना का काफिला

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 7, 2021 19:20 IST

आतंकवादियों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में IED धमाका करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों ने समय रहते पता लगा आतंकियों की साजिश को नाकाम बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआईईडी धमाके से तबाही मचाने की आतंकवादियों की कोशिश नाकाम।त्राल के सैमू इलाके में 5 से 7 किलो वजनी आईईडी लगाया गया था। थोड़ी ही देर सेना का काफिला गुजरने वाला था। 

जम्मू: जम्मू कश्मीर में सेना और पुलिस के जवानों को निशाना बनाने के आतंकवादियों के मंसूबे लगातार ध्वस्त होते जा रहे हैं। आतंकवादियों ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आईईडी धमाका करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षाबलों ने समय रहते पता लगा आतंकियों की साजिश को नाकाम बना दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्राल के सैमू इलाके में आईईडी लगाया गया था। जिसका वजन 5-7 किलोग्राम था। कहा जा रहा है कि जिस जगह यह आइईडी लगाया गया था, वहां से सेना का काफिला गुजरने वाला था। काफिले के निकलने से पहले ही सेना की आरओपी की टीम सड़क की जांच पर निकली। उन्होंने सैमू इलाके में सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु को देखा। शक हुआ कि यह आईईडी हो सकती है। 

उन्होंने तुरंत मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी और बम निष्क्रिय दस्ते को सूचित किया। बम निष्क्रिय दस्ते ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। सावधानी के साथ आईईडी को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया और विस्फोट कर नष्ट किया गया। सैन्य सूत्रों का कहना है कि यदि आतंकवादी अपने मकसद में कामयाब हो जाते तो इससे सेना या फिर अन्य सुरक्षाबलों को काफी नुकसान होता।

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार भी कह चुके हैं कि कश्मीर घाटी में इतनी तादाद में आईईडी का मिलना इस बात का सूचक है कि आतंकवादी संगठनों के पास काफी तादाद में विस्फोटक सामग्री मौजूद है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों को पहले ही इस बारे में सतर्क कर दिया गया है।

कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों ने चनापोरा पुलिस चौकी के पास से भी आईईडी बरामद किया था। उससे पहले अवंतीपोरा से एक ही दिन में दो आईईडी बरामद हुए। सुरक्षाबलों के आतंकवादियों पर कसते शिकंजे से परेशान आतंकी संगठन अब आईईडी के सहारे सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन