लाइव न्यूज़ :

जम्मूः भीषण गर्मी में 12 घंटे की बिजली कटौती और पहाड़ों पर जाने की पाबंदी, लोगों को पसंद नहीं आ रहा सरकारी आदेश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 14, 2021 16:19 IST

पिछले एक हफ्ते से जम्मू में तापमान 43 डिग्री होने पर बिजली विभाग ने अपनी नाकामियों को छुपाने की खातिर पूरे प्रदेश में 8 से 12 घंटों की बिजली कटौती का शेडयूल जारी कर दिया। भीषण गर्मी में यह फैसला किसी कुठाराघात से कम नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू में भीषण गर्मी के दौरान 8 से 12 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। पहाड़ों पर जाने के लिए कोरोना टेस्ट और होटल बुकिंग कराना अनिवार्य है। स्थानीय लोगों को सरकार के ऐसे फैसले पसंद नहीं आ रहे हैं।

जम्मूः अगर आप हेडिंग पढ़ेंगे तो आपको लगेगा क्या यह खबर हो सकती है। पर यह सच है कि जम्मू की जनता को ऐसे दौर से गुजरना पड़ रहा है, जहां प्रशासन की बेरुखी का खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से जम्मू में तापमान 43 डिग्री होने पर बिजली विभाग ने अपनी नाकामियों को छुपाने की खातिर पूरे प्रदेश में 8 से 12 घंटों की बिजली कटौती का शेडयूल जारी कर दिया। भीषण गर्मी में यह फैसला किसी कुठाराघात से कम नहीं था।

दरअसल कई सालों से बिजली विभाग 24 घंटे बिजली देने का वादा करते हुए तीन बार मीटर बदल चुका है। अब स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद आरंभ हुई पर गारंटी इस बात की भी नहीं है कि बिजली कटौती नहीं होगी। यहीं पर प्रशासन की बेरुखी और अत्याचार खत्म नहीं हुए हैं। गर्मी से बचने की खातिर जम्मू के लोगों ने पहाड़ों की ओर रुख किया तो उस पर भी कोरोना कर्फ्यू के नाम पर पाबंदी लगा दी गई। 

कोरोना टेस्ट की अनिवार्यता

जम्मूवासियों के लिए पटनीटॉप और सनासर के दो पर्यटन स्थल हमेशा से ही पहली पसंद रहे हैं। पर यह शायद प्रशासनिक अधिकारियों को पसंद नहीं है। यही कारण था कि उसने इन दोनों पर्यटन स्थलों पर धारा 144 के तहत पाबंदियों को लागू कर दिया। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए यह शर्त रख दी कि अगर पहाड़ों की सैर करनी है तो कोरोना टेस्ट करवाना होगा या कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लाने के साथ ही होटलों में बुकिंग भी पक्की करनी होगी।

प्रशासन के फैसलों का हो रहा विरोध

प्रशासन ने उन घूमने वालों पर प्रतिबंध लागू कर दिया जो सुबह जाकर रात को वापस लौटना चाहते थे। याद रहे जम्मू शहर से पटनीटॉप महज 120 किमी की दूरी पर है और अधिकतर लोग सुबह जाकर रात को वापस लौट आते हैं। प्रशासन के इन फैसलों का जबरदस्त विरोध भी हो रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी