लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने दोहा में कतर के विदेश मंत्री से अफगानिस्तान के मुद्दे पर की चर्चा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:04 IST

Open in App

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कतर के अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर बातचीत की। अमेरिका दौरे से लौटते हुए दोहा में अपने पड़ाव में उन्होंने यह वार्ता की। कतर की राजधानी दोहा में अफगान शांति वार्ता आयोजित की जा रही है और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में खाड़ी देश कतर की महत्वपूर्ण भूमिका है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘दोहा में ठहराव के दौरान कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से चर्चा हुई। अफगानिस्तान को लेकर उनके साथ उपयोगी चर्चा हुई।’’ इस महीने की शुरुआत में, संघर्ष समाधान के लिए कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने भारत का दौरा किया था। कतर के विदेश मंत्री, जिनके पास उप प्रधानमंत्री का पद भी हैं, ने कहा कि चर्चा में अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम शामिल हैं। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘मेरे सहयोगी डॉ जयशंकर, भारत के विदेश मंत्री, का फिर से स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमारी चर्चा में हमारे दो मित्र देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को विकसित करने के तरीकों के साथ-साथ अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रम भी शामिल थे।’’ अफगानिस्तान की राजधानी पर तालिबान के कब्जे के दो दिन बाद मंगलवार को भारत ने एक अभियान के तहत काबुल से अपने सभी राजनयिकों और स्टॉफ के अन्य सदस्यों को निकालने का काम पूरा कर लिया था। इस बीच, अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि तालिबान काबुल में कई दूतावासों में जाकर तलाशी कर रहा है और भारतीय मिशन परिसर में भी गया था। जयशंकर केन्या और कुवैत की अपनी यात्रा के दौरान जून में दोहा में दो बार रुके थे। कतर ने तालिबान और अमेरिका के बीच वार्ता की भी मेजबानी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIran-Israel war LPG GAS: गैस आपूर्ति में सुधार के बीच समझदारी जरूरी

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन