लाइव न्यूज़ :

हिमंत बिस्वा सरमा पर हमलावर हुए जयराम रमेश, कहा- असम के मुख्यमंत्री को लगता है कि...

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 27, 2022 11:55 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अक्सर अपनी पूर्व पार्टी और उसके नेताओं, विशेष रूप से राहुल गांधी को निशाना बनाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। सरमा 2015 में कांग्रेस से भाजपा में चले गए थे। सरमा अक्सर अपनी पूर्व पार्टी और उसके नेताओं, विशेष रूप से राहुल गांधी को निशाना बनाते रहे हैं।

गुवाहाटी: असमकांग्रेस ने शनिवार को पूर्वोत्तर राज्य में पदयात्रा निकाली। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने अपनी पूर्व पार्टी को लात मारने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (APCC) के प्रमुख भूपेन बोरा ने हजई जिले में मार्च का वीडियो साझा किया और कहा, "आपका जीवन संयोग से बेहतर नहीं होता, यह बदलाव से बेहतर होता है।"

बोरा के वीडियो को साझा करते हुए रमेश ने रविवार को लिखा, "असम के मुख्यमंत्री और भुवनेश्वर कलिता जैसे कुछ लोगों को लगता है कि जिस पार्टी ने उन्हें बनाया है, उसे लात मारकर जीवन बेहतर हो जाता है।" बता दें कि सरमा 2015 में कांग्रेस से भाजपा में चले गए थे। सरमा अक्सर अपनी पूर्व पार्टी और उसके नेताओं, विशेष रूप से राहुल गांधी को निशाना बनाते रहे हैं।

असम के मुख्यमंत्री ने हाल ही में राहुल गांधी के दाढ़ी वाले लुक पर तंज कसते हुए कहा था कि वह पूर्व इराकी तानाशाह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं। मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा के दौरान सरमा ने कहा, "मैंने अभी देखा कि उनका रूप भी बदल गया है। मैंने कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि उनके नए लुक में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन अगर आपको सूरत बदलनी है तो कम से कम सरदार वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू की तरह बनाइए। गांधी जी की तरह दिखें तो अच्छा है। लेकिन आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा क्यों हो गया है?"

टॅग्स :Jairam Rameshकांग्रेसअसमAssam
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे