'भारत जोड़ो यात्रा' के कारण कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने को मजबूर हुई बीजेपी- बोले जयराम रमेश, कहा अब हम सेट करते है नैरेटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 18, 2022 03:33 PM2022-12-18T15:33:00+5:302022-12-18T15:44:38+5:30

कांग्रेस द्वारा एक और यात्रा किए जाने पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ‘‘मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है।’’

Jairam Ramesh said Due to Bharat Jodo Yatra BJP forced to play pitch made by Congress now we set narrative | 'भारत जोड़ो यात्रा' के कारण कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने को मजबूर हुई बीजेपी- बोले जयराम रमेश, कहा अब हम सेट करते है नैरेटिव

फोटो सोर्स: ANI फाइल फोटो

Highlights'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यात्रा के कारण कांग्रेस की पिच पर खेलने के लिए भाजपा मजबूर हुई है। पहले हम भाजपा द्वारा किए गए चीजों प्रतिक्रिया देते थे, लेकिन अब बीजेपी हमारी चीजों पर प्रतिक्रिया देती है।

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है। 

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर साक्षात्कार में रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ‘जुगलबंदी’ में काम कर रहे हैं। 

गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के लिए दूसरी यात्रा पर क्या बोले जयराम रमेश 

यह पूछने पर कि क्या पार्टी अगले साल ऐसी एक और यात्रा निकाल सकती है, रमेश ने कहा, ‘‘मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है।’’ 

 ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए हमें मिली है राजनीतिक विमर्श की दिशा- जयराम रमेश 

कांग्रेस महासचिव (संचार) रमेश ने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये राहुल गांधी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और कांग्रेस ने पिछले 100 दिन की दिशा तय कर दी है। 

इस पर बोलते हुए रमेश ने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा और निंदा की गई। इसका क्या मतलब है कि हम बचाव की मुद्रा में थे। हम हमेशा उन चीजों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो भाजपा कह रही थी या वह जो कर रही थी, लेकिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये मुझे लगता है कि हम राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।’’ 

Web Title: Jairam Ramesh said Due to Bharat Jodo Yatra BJP forced to play pitch made by Congress now we set narrative

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे